Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Jan 4, 2019science-and-technology

NASA के जूनो यान ने बृहस्पति ग्रह पर क्या देखा है ?

1 Answers
2

@rahulaobaraॉya6964Jan 4, 2019

बचपन से लेकर आज तक सभी लोग विज्ञान के चमत्कार देखते और उसके बारें में पढ़ते आ रहें हैं | विज्ञान हर दिन कुछ न कुछ नया लेकर आता रहता है | विज्ञान और उसकी नई-नई तकनीकों ने इंसान को उसका एक तरह से ग़ुलाम बना लिए है | आज के वर्तमान समय में देखा जाए तो विज्ञान के बिना कुछ नहीं |


अब बात करते हैं NASA (National Aeronautics and Space Administration ) की | NASA संयुक्त राज्य अमेरिका की एक सरकारी शाखा है, जो कि देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। NASA की स्थापना जुलाई 29, 1958 हुई थी | NASA के हमेशा के संसोधन मानव जीवन को हर दिन कुछ न कुछ नया देते हैं |

Article image (Courtesy :News Track Live )

आज आपको बताते हैं, NASA जूनो यान ने बृहस्पति ग्रह पर क्या देखा | NASA के जूनो यान ने बृहस्पति ग्रह पर चंद्रमा IO पर हुए ज्वालामुखी विस्फोट की तसवीरें भेजी है | जूनो यान ने 17 बार बृहस्पति ग्रह के नजदीक से गुजरते समय यह तस्वीरें लीं। आपको बता दें IO हमारे सौरमंडल का एक ऐसा खगोलीय पिंड है,जहाँ सबसे ज्यादा ज्वालामुखी विस्पोट होते रहते हैं |

जूनो के अभियान से जुड़े स्कॉट बोल्टन ने बताया कि "हमें पता था कि आइओ के धु्रवीय क्षेत्रों को देखने के इस अभियान से हमें नई जानकारियां मिलेंगी, लेकिन इस बात की बिलकुल उम्मीद नहीं थी कि हमें सक्रिय ज्वालामुखी भी देखने को मिल जाएगा। यह जानना हमारे लिए नए साल के उपहार जैसा है कि जूनो ज्वालामुखी विस्फोट की इतनी बेहतर तस्वीरें लेने में सक्षम है। "

Article image (Courtesy : sports.punjabkesari.in )

0
1