S
Updated on Mar 6, 2024education

साल की सबसे लंबी रात किस दिन होती है?

16
1 Answers

avatar
Answered on Mar 5, 2024

साल की सबसे लंबी रात किस दिन होती है चलिए हम आपको बताते हैं:-

 

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि 22 दिसंबर के दिन साल की सबसे लंबी रात होती है। और दिन सबसे छोटा होता है। इस दिन 16 घंटे की रात होती है। जबकि दिन केवल 8 घंटे का होता है। इसे विंटर सोल्सटिस कहते हैं। यह वह समय होता है जब सूर्य की किरणें बहुत कम समय के लिए पृथ्वी पर रहती हैं। कहा जाता है कि सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी के चक्कर लगाने के समय 22 दिसंबर सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होता है। और इस दिन सूर्य की रोशनी का एंगल 23 डिग्री 26 मिनट 17 सेकंड दक्षिण की तरफ होगी।

 

 इतना ही नहीं विंटर सोल्स्टिस के दिन जब सूर्य की सीधी किरणें भूमध्य रेखा के दक्षिण की ओर मकर रेखा के साथ पहुंचती है तो उत्तरी गोलार्ध में यह दिसंबर संक्रांति और दक्षिण गोलार्ध में इसे जून संक्रांति के नाम से जाना जाता है।दिसंबर के महीने में जैसे ही पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव सूर्य से दूर होता है। तो दक्षिणी गोलार्ध को सूर्य की ज्यादा रोशनी मिलती है। और सूर्योदय और सूर्यास्त का सही समय दो चीजों पर निर्भर करता है।

 

 मैं आपको बता दूं कि दुनिया के हर देश में ऐसा नहीं होता है पृथ्वी के सिर्फ उत्तरी गोलार्ध के देशों में ही ऐसा होता है जबकि दक्षिणी गोलार्ध में देश में इसके विपरीत स्थिति होती है। यानी कि वहां  सबसे बड़ा दिन होता है। इस प्रकार प्राकृतिक बदलाव की वजह से 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है। ऐसा दिसंबर के महीने में हर वर्ष होता है। इस प्रकार मैंने आपको जानकारी दे दी है कि साल की सबसे लंबी रात 22 दिसंबर के दिन होती है।

 

 

 

 

Letsdiskuss

7