M
Medha singh kapoor· 7 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

पितृ पक्ष शुरू हैं, मैं बिना प्याज लहसुन के स्वादिष्ट छोले कैसे बना सकती हूँ ?

0
4.3K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on09/25/18

जैसा कि सभी जानते हैं, पितृ पक्ष शुरू हो चुके हैं | जो लोग पितृ पक्षों को मानते है, वो लोग 15 दिनों तक प्याज-लहुसन का सेवन नहीं करते | इस बीच अगर मेहमान आ जायें तो बिना प्याज-लहुसन वाला खाना क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो ? तो आइये आज आपको हम बिना प्याज-लहसुन के छोले बनाने की विधि बताते हैं |




सामग्री :-

- छोले या काबुली चने - 1 कप (8 से 10 घंटे पहले भीगा कर रखें हुए)
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 2 से 3 (बारीक़ कटी हुई )
- हरी धनिया (बारीक़ कटी हुई )
- जीरा - 1 चम्मच (तड़के के लिए )
- तेल - 1 चम्मच
- छोला मसाला - 1 चम्मच
- चाय की पत्ती - 1 चम्मच
- अमचूर - 1/2 छोटा चम्मच
- अदरक- एक छोटा टुकड़ा
- इमली का पेस्ट- 1/2 छोटा चम्मच
- हींग - एक चुटकी
- नमक - स्वाद के अनुसार

विधि :-

- सबसे पहले भीगे हुए छोले को अच्छे से धो लें और फिर उन्हें कुकर में उबालने रख दें | (कुकर में कम से कम 8 से 10 सिटी लगने दें )
- अब इसके बाद आप 2 कप पानी में चाय की पत्ती उबालने रख दें | पानी तब तक उबालें जब तक कि पानी का रंग चाय की पत्ती की तरह काला ना हो जाए |
- उबली हुई चाय पत्ती के पानी को छान कर अलग रख लें |
- अब आप टमाटर को धो कर काट लें और उसको मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें और उसकी प्यूरी बना लें |
- अब कड़ाई को गैस पर गरम करने रखें उसमें तेल डालें, तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरे, हींग और बारीक़ कटी हरी मिर्च का तड़का लगाएं |
- अब टमाटर प्यूरी और स्वाद के अनुसार नमक डालें और कम से कम 5 से 6 मिनट तक पकाएं |
- जब टमाटर ठीक से पक जायें तो इसमें उबलें हुए छोले डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं |
- गरम मसाला,अमचूर और इमली का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं |
- अब चाय पत्ती वाला पानी डालें, और अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी आप अपने हिसाब से डाल सकते हैं |
- अच्छी तरह मसाला और छोले मिक्स हो जायें और पक जाएं उसके बाद उसमें बारीक़ कटा हुआ धनिया डाल दें |

लीजिये बिना प्याज और लहसुन के स्वादिष्ट छोले तैयार हैं |

0