Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
H
Mar 2, 2024others

जयपुर में कौन-कौन सी घूमने की जगह है कृपया नाम बताइए ?

4 Answers
16

avatar
@komalsolanki9433Feb 28, 2024

  गुलाबी नगरी के नाम से जाने जाना वाला जयपुर बहुत ही खुबसुरत शहर है। जयपुर राजस्थान की राजधानी कहलाती हैं। 

यहाँ के किले और महल पर्यटको के आकर्षण का केंद्र बने रहते है। हर साल यहा लाखो लोग घूमने आते है। यह शहर ऐतिहासिक इमारतों की वजह से काफी प्रसिद्ध है। 

यह राजस्थान का सबसे शाही शहर कहलाता है। 

जयपुर सबसे पहले नियोजित किया गया शहर है। इसे वास्तु और शिल्प शास्त्रो के विनियमो और नियमो को ध्यान मे रखते हुए प्लान किया गया था। इसका निर्माण करने मे करिबन 4 साल का वक्त लगा था। 

एडवर्ड वेल्स के राजकुमार थे उनकी यात्रा का स्वागत और सम्मान में जयपुर शहर को गुलाबी रंग मे सजाया गया था। तभी से इसका नाम गुलाबी नगरी पड़ गया था। 

जयपुर बहुत ही खूबसूरत शहर है यहा घूमने के लिए कई जगह है चलिए जानते है - 

आप कभी जयपुर जाए तो इन जगहो पर जाना ना भूले । 

  • आमेर का किला - यह एक राजसी किला है। इसका निर्माण राजा मानसिंह के द्वारा 1592इस्वी मे करवाया गया था। यहा राजस्थान का शाही परिवार रहता था। 
  • हवा महल - बलुआ पत्थर से बनाई गई यह इमारत खूबसूरत नक्काशी के लिए काफी प्रसिद्ध है। सभी पर्यटको के यह आकर्षण का स्थान है। 
  • जंतर मंतर -  यहा दुनिया का सबसे बड़ा सनडायल है। इसका निर्माण खगोलीय हलचल को देखने के लिए किया गया था। 
  • गलताजी मंदीर - यह एक हिंदुओ का तीर्थ स्थल है। यहा मंदीर हनुमान जी , सूर्य भगवान और बालाजी  की आराधना की जाती हैं। 
  • बिडला मंदीर - यह लक्ष्मीनारायण का मंदीर है। संगमरमर से निर्मित यह महल बहुत ही खूबसूरत है। 
  • नाहरगढ़ किला - इस महल के निर्माण का खास उद्देश्य आमेर के किले की सुरक्षा था। इसे सवाई राजा  जयसिंह द्वारा बनवाया गया था। 

इसके अलावा यहाँ घूमने के लिए - 

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय ,जल महल , सीटी पैलेस, जयगढ़ किला , मोती डुंगरी गणेश मंदीर , रामबाग पैलेस , पन्ना मीना की कुंड  , विद्या सागर उद्यान, सिसोदिया रानी महल और उद्यान, गोविंद देव जी मंदीर , दिगम्बर जैन मंदीर  । 

 

 

Letsdiskuss

 

0
6
A
@aanyasingh3213Feb 28, 2024

जैसा कि आप जानते हैं कि जयपुर राजस्थान की राजधानी है। और इसे गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। और जयपुर हमेशा से ही अपने इतिहास को लेकर काफी धनी रहा है जब भी यहां पर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं तो यहां पर ऐतिहासिक जगह देखने बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं। यदि आप भी जयपुर घूमने के लिए आए हैं तो मेरे द्वारा बताए गए स्थान पर एक बार घूमने के लिए अवश्य जाएं यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं कि जयपुर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-कौन सी हैं।

जयपुर में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों के यहां पर नाम बताने वाली हूं :-

 आमेर का किला :-

आमेर का किला जयपुर का एक दर्शनीय पर्यटन स्थल है। सन 1592 में महाराजा मानसिंह द्वारा इसका निर्माण किया गया था। इस किले को बनाने के लिए लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है।

हवा महल जा सकते हैं घूमने :-

हवा महल एक पांच मंजिला इमारत है जिसका निर्माण 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा शाही महिलाओं के लिए सड़क पर रोजमर्रा की जिंदगी और समारोह को देखने के लिए बनाई गई थी। हवा महल में 953 खिड़कियां या चरखे हैं। हवा महल की खूबसूरती देखते ही बनती है।

जयपुर की सबसे खूबसूरत जगह जंतर मंतर :-

जयपुर में जंतर मंतर दर्शनीय पर्यटन स्थलों में से एक है। जंतर मंतर एक ऐसी ऐतिहासिक इमारत है जो सीधे तौर पर इस बात की और इशारा करती है कि पुराने समय में भी जयपुर बहुत ज्यादा विकसित नगर था। जंतर मंतर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है।

जयपुर में घूमने के लिए गलताजी मंदिर जा सकते हैं:-

यह मंदिर अरावली पहाड़ियों में एक सकरे पहाड़ के भीतर बना है। इस मंदिर की दीवारों और छतों को  भित्ति चित्रों से सजाया गया है। यह मंदिर सूर्य देव के मंदिर के रूप में भी जाना जाता है।

 

Letsdiskuss

0
6
S
@sonamsingh1730Mar 1, 2024

सही कहा आपने जयपुर राजस्थान की राजधानी है। मैं आपको बता दूं कि यह शहर राजस्थान के पृथ्वीराज चौहान के बद्ध भाई जयपाल से नामकरण की गई थी और बाद में इसका नाम बदलकर जयपुर रखा गया. मैं आपको बता दूं कि यह शहर राजस्थान का सबसे बड़ा शहर है। इसके अलावा जयपुर रंगीला और रंगों का शहर के नाम से भी प्रसिद्ध है। तो लिए आज हम आपको बताते हैं कि जयपुर में घूमने वाली जगह कौन-कौन सी हैं।

 

जयपुर में घूमने लायक है जल महल :-

जी हां दोस्तों जल महल राजस्थान में स्थित एक प्रसिद्ध भवन है। इस महल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह तालाब के बीच में बना हुआ है पानी में स्थित होने के कारण इसे जल महल कहा जाता है। यह महल 5 मंजिलों पर बना हुआ है लेकिन इसके ऊपरी दो मंजिल ही पर्यटकों के लिए खुले होते हैं।

 

जयपुर में घूमने के लिए जा सकते हैं जोहरी बाजार:-

मैं आपको बता दूं कि जोहरी बाजार जयपुर का प्रसिद्ध गहनों का बाजार है। जिसमें आपको मुख्य रूप से सोने,चांदी और पत्थरों के बने आभूषण मिल जाएंगे। यह बाजार मुख्य रूप से व्यापारिक बजारी इलाका है।

 

जयपुर में बना जयगढ़ का किला घूमने लायक है:-

मैं आपको बता दूं कि जयगढ़ किला जयपुर  शहर के पास स्थित एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक किला है। बताया जाता है कि यह राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध किलों में से एक है। इस किले का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय युद्ध द्वारा  18 वीं सदी में किया गया था।

 इसके अलावा आपको जयपुर में हवा महल, सिटी पैलेस,आमेर किला, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला, जयपुर की गुलाबी इमारतें,राजस्थान व्यंजन, जयपुर संग्रहालय, राजस्थान संग्रहालय आदि चीज देखने को मिलेगी। इसलिए जब भी आप जयपुर घूमने के लिए जाएं तो मेरे द्वारा बताए गए सभी जगह पर एक बार घूमने के लिए अवश्य जाएं।

 

 

 

Letsdiskuss

0
4
M
@meenakushwaha8364Mar 1, 2024

जयपुर मे घूमने के लिए कई जगहे प्रसिद्ध है, चलिए हम आपको जयपुर मे घूमने के लिए कुछ नाम बताएंगे -

 

मोती डूंगरी गणेश मंदिर -
जयपुर की सबस प्रसिद्ध मंदिर मोती डूंगरी गणेश मंदिर है, जो समृद्ध इतिहास और संकेत के लिये गणेश मंदिर जयपुर में बहुत ही पर्यटक आकर्षण मानी जाती है। यदि आप इस मंदिर में स्कॉटिश और भारतीय वास्तुकला का संयोजन देखने के लिए मिल जाएगी।मोती डूंगरी गणेश मंदिर खुलने का समय सुबह 5:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक होता है और फिर शाम 4:30 से 9 बजे रात तक मंदिर खुला रहता है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर मे बहुत सी पुरानी मूर्ति भी है जो देखने लायक है। जयपुर मोती डूंगरी गणेश मंदिर मे दर्शन के लिए आप हवाई जहाज, ट्रेन से भी जा सकते है। इसके लिये आपके शहर से हवाई जहाज नहीं चलती है तो आप अपने शहर से जुडी किसी नजदीकी शहर मे जाकर वहां से जयपुर जाने वाली हवाई जहाज का टिकट लेकर जयपुर के एयरपोर्ट मे उतरकर वहां से टैक्सी बुक करके आप दर्शन के लिये मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंच सकते है।

 

गोविद देव जी मंदिर -

जयपुर मे घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगह गोविद देव जी मंदिर है, गोविन्द देव मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित मानी जाती है यह मंदिर भक्तों के लिए बहुत लोकप्रिय बन गयी है। भारतीय त्योहार तथा जन्माष्टमी के लिए गोविद मंदिर बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध मानी जाती है, जन्माष्टमी के दिन गोविद मंदिर की सजावट बहुत ही अच्छे तरीके से की जाती थी।  जयपुर मे गोविद देव जी मंदिर घूमने के लिए सर्दियों के महीने, अक्टूबर से लेकर फरवरी महीने बहुत ही अच्छा माना जाता है। गोविद देव जी मंदिर सुबह 4:30  से लेकर दोपहर के समय 12:30 बजे तक खुलता है और फिर शाम 5:30 बजे से लेकर 9 बजे रात के बाद मुख्य दवार बंद हो जाता है।Article image


0
2