Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Mar 23, 2018science-and-technology

प्रथ्वी पर पानी कहा से आया है

1 Answers
0

K
@kanchansharma3716Mar 23, 2018
क्या आप जानते है हमारी पृथ्वी एक विशाल ग्रह है जिसमें 71 प्रतिशत पानी है तो 29 प्रतिशत ज़मीन है। इस 71 प्रतिशत भाग मे महासागर, सागर और नदियों के विशाल समुह शामिल हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है | इसको नीला ग्रह उसके पानी के कारण ही कहा जाता है, सवाल ये है के ये अनमोल पानी इस ग्रह पर आया कहां से |

एक नए अध्ययन के अनुसार ऐसा संभव है कि सौरमंडल की उत्पत्ति के बाद पहले 20 लाख वर्षों में पृथ्वी पर पानी उल्कापिंड लेकर आए हों। यह बात मैसाचुसेट्‍स इंस्टीट्‍यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के एक शोध में बताई गई है। एमआईटी के शोध में यह भी बताया गया कि 'उल्कापिंडों में पृथ्वी के मौजूदा जल भंडार का 20 प्रतिशत हिस्सा था।' सौरमंडल की उत्पत्ति के बाद पहले 20 लाख वर्षों में पृथ्वी पर पानी उल्कापिंड लेकर आए हों क्योंकि पानी और कार्बन जैसे तत्व पृथ्वी पर जीवन के लिए जरूरी अवयय हैं।

शोधकर्ता यह जानना चाहते हैं कि वे हमारी पृथ्वी पर कब आए। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के शोध छात्र एडम सैराफियान ने कहा,'हम जितने संभव हों उतने उल्कापिंडों के मूल स्वरूप की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता कर सकें कि वे शुरूआती सौरमंडल में कहां थे और उनके पास कितना पानी था।''

Related image

0
14