Advertisement

Advertisement banner
Entertainment & Lifestyleसुशांत सिंह राजपूत कौनसी नई बायोपिक करने...
S

| Updated on August 30, 2018 | entertainment

सुशांत सिंह राजपूत कौनसी नई बायोपिक करने वाले है ?

1 Answers
S

@seemathakur4310 | Posted on August 30, 2018

सुशांतसिंह राजपूत अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मो के लिए सुर्ख़ियों में बने रहते है | सुशांत सिंह जल्द ही 1 series करने जा रहे हैं जिसमे वह एक या दो नहीं बल्कि 12 अलग -अलग हस्तियों के किरदारों को निभायेंगे | सुशांत सिंह इस बायोपिक में अर्थशात्र जनक चाणक्य, डॉ APJ अब्दुल कलाम और रबीन्द्रनाथ टैगोर जैसी बड़ी राजनीतिक और ऐतिहासिक शख्सियतों के जीवन को छोटे पर्दे पर उतारेंगे | सुशांत पहले भी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी बायोपिक कर चुके है, जिसमे उनके अभिनय की बहुत सराहना हुई थी |

Sushant Singh Rajput's new biopic-letsdiskuss
सुशांत सिंह राजपूत की इस नई बायोपिक का नाम अभी तक निर्धारित नहीं हुआ है परन्तु यह series भारतीय इतिहास के 2,000 सालो अर्थात 540 इ.पू से 2015 इ. के भीतर बनाई जायगी | 12 हस्तियों के जीवन पर बने 12 एपिसोड सीजन 1 का हिस्सा होंगे | यह सीरीज Innsaei पर दिखाई जायगी जिसे हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने व्यापार भागीदारी वरुण माथुर के साथ लांच किया है | इस बायोपिक पर वरुण माथुर का कहना है कि " हम इस नए प्रोजेक्ट के लिए बहुत ही उत्साहित है , यह सीरीज आपको भारतीय इतिहास के उन महान व्यक्तिओ के जीवन से परिचित कराएगी जिन्होंने भारत के उद्धार में एक नई दिशा प्रदान की |"

सुशांत सिंह राजपूत एक बहुत ही उम्दा कलाकार हैं और इस series की खबर से सभी को उनसे बहुत सी उम्मीदें जुड़ गयी हैं | सुशांत सिंह बायोपिक करने के लिए कोई नए व्यक्ति नहीं है जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि वह इस series में भी वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे | सुशांत इस बायोपिक के बाद अभिषेक चौबे की ड्रामा फिल्म सोन चिरईया और केदारनाथ में नज़र आने वाले है |
0 Comments