Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
V
Aug 31, 2018sports

स्वप्ना बर्मन कौन है और Asian Games 2018 में उन्होंने किस खेल में स्वर्ण पदक जीता ?

1 Answers
React

A
@amankumar6752Aug 31, 2018

भारत के उत्तरी बंगाल के एक छोटे से शहर जलपाईगुड़ी में रहने वाली स्वप्ना बर्मन ने Asian Games 2018 में इतिहास रचा है | स्वप्ना ने इंडोनेशिया में हो रहे Asian Games 2018 में हेप्टाथलॉन खेल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है | स्वप्ना भारत कि पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ने इस खेल में स्वर्ण पदक जीता है |


स्वप्ना बर्मन के दोनों पैरो में छह उंगलियां हैं जिसके कारण उन्हें भाग दौड़ करने में दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ता था, इसके बावजूद उनका हैतथलॉन में स्वर्ण जीतना किसी अजूबे से काम नहीं है | स्वप्ना एक गरीब परिवार से हैं जिसके कारण उनके खेल के लिए उनके माता पिता उनकी मदद करने में असमर्थ थे परन्तु स्वप्ना ने 2016 में 1 लाख 50 हज़ार की स्कोलरशिप जीत कर अपने लिए सफलता के द्वार खोले |

Swapna Barman-letsdiskuss

21 वर्षीय स्वप्ना ने Asian games में हुए दो दिन के 7 इवेंट में 6026 पॉइंट होने नाम किए | स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्होंने हाई जम्प 1003 अंको से और जेवलिन थ्रो 872 अंको से जीती साथ ही 707 अंको के साथ शॉट पुट और 865 अंको के साथ लॉन्ग जम्प में दूसरे स्थान पर रहीं | स्वप्ना 100 m और 200 m के इवेंट में पांचवे और सातवे स्थान पर रहीं |

800 m की दौड़ में जहाँ पिछले वर्ष Asian Athletics Championship में स्वप्ना लड़खड़ा गयीं थी, इसबार चौथे स्थान पर रहीं और उन्होंने इसके साथ ही हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक अपने नाम किया |

हम स्वप्ना बर्मन को उनके आने वाले भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाये देते हैं, और आशा करते हैं वह आगे भी इसी प्रकार विश्वभर में भारत का नाम रोशन करेंगी |

Swapna Barman-letsdiskuss

0
React