A
Amayra Badoni· 7 years ago
Author

स्वस्थ फेफड़े कैसे बनाएं और शरीर की सहनशक्ति कैसे बढ़ाएं ?

2
769

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on11/04/18

वर्तमान समय में जहाँ लोग अपने भोजन पर ध्यान नहीं देते हैं, वही वो अपने आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहें हैं | आज के समय में काम जितना जरुरी हैं, उतना ही जरुरी है अपना ख्याल रखना | जो कि कोई भी मनुष्य नहीं रोजाना नहीं कर पाता | आइये आपको बताते हैं आप स्वस्थ फेफड़ों और शरीर की सहनशक्ति कैसे बढ़ा सकते हैं|

आपके लिए कुछ सुझाव हैं, जो नीचे दिए गए हैं -

  • नियमित रूप से व्यायाम करें, कम से कम 45 मिनट हर रोज |
  • रोजाना 10000 कदम चलें और रोजाना प्राणायाम करें |
  • विटामिन सी से भरपूर चीज़ों का सेवन करें | जैसे अमला, नारंगी, मौसामी, कीवी, अमरूद, ब्रोकोली इत्यादि |
  • धूम्रपान और शराब का सेवन अपने जीवन से वर्जित करें |
  • रोज के खाने के साथ तुलसी, त्रिफाला जैसे प्राकर्तिक पदार्थ को शामिल करें |
  • अपने आहार में सोया, टोफू, दूध , दालें और मसूर जैसी अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन को शामिल करें और अगर आप मासाहारी हैं तो चिकन, मुर्गी, मांस और समुद्री भोजन का सेवन करें ।
  • भोजन में अदरक, हल्दी, लहसुन, हरी चाय, कैल्सीफेरस सब्जियां और विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थ को शामिल करें |

और पढ़े- दिल्ली के प्रदूषित माहौल में दिल आैर फेफड़े सलामत रखने हैं तो क्या करें?

1
Replying to the question above
Answered on04/23/23

आप जानना चाहते हैं कि फेफड़ों को स्वस्थ कैसे बनाकर रख सकते हैं और शरीर की सहनशक्ति कैसे बढ़ा सकते हैं इसके लिए हम आपको कुछ उपाय बताते हैं ।

यदि आप अपने फेफड़े को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको धूम्रपान की आदत छोड़नी होगी।

इसके अलावा आपको रोजाना व्यायाम करना होगा व्यायाम करने से शरीर की सहनशक्ति तो बढ़ती ही है साथ ही फेफड़े भी स्वस्थ रहते हैं।

फेफड़े को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना ताजे फल तथा हरी सब्जियों का सेवन करें।

फेफड़े को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना 10000 कदम चलें।

Article image

Krishna Patel
View Profile
0