Asked 7 years ago

तेल की कीमतों को कम करने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है ?

Others#Best question answer website#Indian Discussion forums#Online Forums#General Discussion Forums
0
989
R
Ram kumarAuthor

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 25 coins for helpful answers.

Login to Answer
जैसा कि सभी जानते हैं, वर्तमान में हर चीज़ों में बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता काफी समय से परेशानी में जूझ रही है | हर दिन सरकार के बनाये नए-नए नियमो की वजह से लोग काफी तकलीफ में हैं | कुछ समय पहले सरकार ने तेल की कीमतों में हो रही वृद्धि 2.50 रुपए की कमी की थी | इसके बाद भी कीमतों में रोजाना बढ़त ही नज़र आ रही है | अब सरकार ने नया प्लान दर्ज़ किया है |

अब सरकार "ऑइल रिजर्व" की स्टोरेज क्षमता को बढ़ाने का विचार कर रही है | अब सरकार ये चाहती है कि "ऑइल ट्रेडर और प्रड्यूसर"अब ऑइल रिजर्व की स्टोरेज क्षमता को बढ़ाने के लिए निवेश करें | भारत के पास तीन अंडरग्राउंड स्टोरेज हैं, इनमें 53 लाख टन से ज्यादा कच्चा तेल स्टोर किया जा सकता है |

एक खबर के अनुसार - "दो अन्य रिजर्व बनाने के लिए सरकार वैश्वक निवेशकों को ढूंढ रही हैं जो इस प्रॉजेक्ट में 1.5 अरब डॉलर का निवेश कर सकें | सरकार की योजना नई दिल्ली, सिंगापुर और लंदन में रोडशो करने की है जिससे निवेशक आकर्षित हों | अगर प्राइवेट इन्वेस्टर मिल जाते हैं तो सरकार का बोझ कम हो जाएगा "

R

Answered By Rakesh Singh

Author
View Profile
Answered on10/15/18
0

Advertisement