"संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे"ये कहावत तो आप लोगो ने सुनी होगी। अंडे को कुछ लोग बड़े ही चाव से खाते हैं और कुछ लोग इसे नापसंद भी करते है।अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमे ओमेगा 3 होता है जो दिमाग के लिए लाभदायक होता है।
आपने अंडे से बनी कई तरह की डिशेज खाई होगी जैसे -अंडा बिरयानी, आमलेट, भुर्जी, अंडा किमा, अंडा करी, अंडा मसाला, अंडा पराठा, ब्रेड आमलेट सैंडविच।
इन सब से अलग आज हम आपको एग मंचूरियन एक नई डिश बनाने के बारे में बतायेंगे। इसक लिए हमे चाहिए -
उबले हुए अंडे, अदरक लहसुन का पेस्ट, कोर्न फ्लार, लाल मिर्च, नमक, तेल , हरी मिर्च, चिली गार्लिक पेस्ट , सोया सॉस, विनेगर, स्प्रिंग अनियन, टोमेटो केचअप, शिमला मिर्च, प्याज, चिनी।
एग्ग मचूरियन बनाने की विधि :-
- सबसे पहले अंडो को काटकर एक बाउल में रख ले । अब उसमे कोर्न फ्लार, कालि मिर्च का पाउडर, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, तेल डाल कर अच्छे से मिक्स करे।
- एक पेन में तेल गरम करे। उसमे एक एक अंडे के दुकडे को तेल मे डाल कर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले।
- सारे टुकड़ो को फिर से तले इससे अंडे ज्यादा क्रिस्पी हो जायेंगे।
- अब इन्हे एक साइड में रख दे।
- एक पेन मे तेल गरम करे। उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट , स्प्रिंग अनियन, हरि मिर्च डाल कर पकाए।
- अब इसमे शिमला मिर्च, प्याज डाल कर पकाए।
- अब एक बाउल ले उसमे सोया सॉस, विनेगर, चिली गार्लिक पेस्ट, टोमेटो केचअप, थोड़ा सा पानी मिला कर एक सॉस बना ले
- तैयार सॉस को पेन में डाल कर अच्छे से मिक्स करे और पकाए।
- अब इसमे नमक और चीनी डाल दे।
- अब इसमे फ्राय एग मंचूरियन को डाल दे और अच्छे से मिक्स करे। ऊपर से स्प्रिंग अनियन से सजाये और सर्व करे।
.jpeg&w=828&q=75)





