R
Rakesh Singh· 8 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

हर महीने में 2 एकादशी आती हैं,पर निर्जला एकादशी क्यों महत्वपूर्ण हैं ?

0
685

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on06/05/26

Nirjala Ekadashi को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है क्योंकि इसे सबसे कठिन और पुण्यदायी एकादशी व्रतों में माना जाता है। “निर्जला” का अर्थ होता है बिना जल के उपवास रखना। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को करने से वर्षभर की सभी एकादशियों का फल प्राप्त हो सकता है। कई लोग भगवान विष्णु की पूजा, दान और भक्ति करते हैं। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से सभी लोगों के लिए बिना पानी के उपवास करना सुरक्षित नहीं माना जाता। इसलिए कई लोग अपनी health condition के अनुसार modified fasting भी करते हैं। अलग-अलग traditions और regions में इसके पालन के तरीके थोड़े अलग हो सकते हैं।

Must Read: देवउठनी एकादशी व्रत का क्या महत्व है ?

P
Random Facts Enthusiast
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on06/01/26

वैसे तो हर महीने में दो एकादशी आती हैं,और साल में 24 परन्तु निर्जला एकादशी का अपना ही महत्व होता हैं | जैसा की नाम से समझ आता हैं ,निर्जला अर्थात ऐसी एकादशी जिसमें पानी का सेवन वर्जित है | कुछ लोग तो एकादशी का व्रत भी रखते हैं | एकादशी का व्रत सभी व्रतों में सबसे कठिन होता हैं परन्तु निर्जला एकादशी व्रत और एकादशी व्रत से अधिक कठिन होता हैं |

निर्जला एकादशी को भीम एकादशी का भी कहा जाता हैं | इस एकादशी व्रत में बिना पानी पिए व्रत रखा जाता हैं,इसलिए इसे निर्जला एकादशी कहते हैं | इस वर्ष यह व्रत 23 जून अर्थात आज हैं | एकादशी एक तिथि है ,जो हर महीने में दो बार आती हैं जिसको ग्यारस कहते हैं | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक महीने की तिथियां 15-15 दिनों में बांटी गई हैं |
 
निर्जला एकदशी का महत्‍व :-
हिन्‍दू धर्म और पंचांग के अनुसार साल में 24 एकादशियां आती हैं | कुछ लोग सभी एकादशी का व्रत रखते हैं | एकादशी के व्रत में भगवान विष्‍णु की पूजा की जाती हैं | सभी एकादशी के व्रत में निर्जला एकादशी का सबसे ज्‍यादा महत्‍व इसलिए हैं क्योकि "एकादशी का व्रत अत्‍यंत लाभकारी होता हैं,शास्त्रों के अनुसार कहा जाता हैं,कि जो लोग सभी एकादशी का व्रत नहीं ले सकते, अगर वो एक निर्जला एकादशी का व्रत रखते हैं तो उन्हें पुरे साल भर के एकादशी व्रत का फल मिलता हैं | आपकी जानकरी के लिए बता दें कि मलमास जिसको अधिमास भी कहा जाता हैं,वो होने के कारण इस साल 24 के बजाए कुल 26 एकादशी हैं |

शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र सनातन धर्म मंदिर

0