Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
M
Jul 28, 2018food-cooking

Veg Omelet (चीला )कैसे बनाते हैं ?

2 Answers
0

@gitapamdeya4828Jul 28, 2018

आप veg omelet बनाने की विधि जानना चाहती हैं | veg omelet को हम चीला भी कहते हैं, जो कई प्रकार से बनाया जा सकता हैं, पर हम आपको आज चने की दाल का veg omelet बनाने की विधि बनाते हैं |


सामग्री :-
चना दाल,चावल,(ये दोनों चीज़ें बराबर मात्रा में लेना हैं ),टमाटर (बारीक कटी हुआ),हरा प्याज़(बारीक कटा हुआ),प्याज़ (बारीक कटा हुआ),इनो(1 सैशे),हरा धनिया(बारीक कटा हुआ),हरी मिर्च(बारीक कटी हुई),तेल,नमक (स्वादानुसार)

विधि :-
- सबसे पहले आप Veg Omelet के लिए चावल और दाल को अच्छे से धो लें, और कम से कम पांच घंटे के लिए पानी में भिगा कर रख दें।

- अब दाल और चावल भीगने के बाद दोनों को मिक्सी में बारीक़ पीस लें, और उसमें नमक डालकर अच्छे से मिला लें |

- गैस पर तवा गरम करने के लिए रख दें, और जैसे ही तवा गरम हो जाये , उसमें तेल डाल पुरे तवे में फ़ैल लें, और तेल गरम होने दें |

- दाल और चावल के बने हुए paste में आप कटे हुए टमाटर, प्याज़, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें |

- दाल और चावल के बने हुए paste से एक कप पेस्ट को गर्म तवे पर डालें, और धीरे-धीरे पुरे तवे पर फैला दें, गैस की आंच कम कर दें, वरना Veg omelet जल जाएगा |

- जब आपका Veg omelet एक तरफ से अच्छी तरह पक जाये तो उसको सावधानी से दूसरी तरफ पलट दें, दूसरी तरफ भी ठीक से पकने दें |

लीजिए आपका Veg omelet तैयार हैं, अब आप इसको अपनी पसंद की चटनी के साथ खा सकते हैं |

Article image

0
2
R
@ruchikadutta9160Aug 27, 2018
veg omelet या जिसको आप चीला कहते है, उसको बनाने की एक आसान विधि है, जिससे आप बिना किसी परेशानी से veg omelet बना सकते है |
- आप जिन सब्जयों का प्रयोग करना चाहते है, उनका प्रयोग कर सकते है |

- veg omelet आप बेसन से भी बना सकते है, बेसन को अच्छी तरह छान कर रखें |

- फिर बेसन में थोड़ा सा खाने वाला सोडा डाल दें, और थोड़ी देर यही रखें |

- अब आप बारीक़ कटी हुए सब्जी जो भी आप अपने veg omelet में प्रयोग करना चाहते है, उसको घुले हुए बेसन में मिला लें |
veg omelet -letsdiskuss
- तवा गरम करने के लिए रख दें, और तब तक बेसन में नमक,मिर्च डालकर अच्छी तरह हिलाते रहें |

- बेसन को थोड़ा पतला करना जिससे की तवे पर आसानी से फ़ैल सकें |

- अब गरम तवे पर थोड़ा तेल डालें और उसको पुरे तवे पर फैला लें |

- अब बेसन और सब्जी वाला घोल डालकर तवे पर गोल आकार में फैला लें | जब एक तरफ सिक जाए तो दूसरी तरफ भी अच्छी तरह से सेक लें |
लीजिये आपका veg omelet तैयार है |
0
0