Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Othersक्या राधा रानी जी की शादी हुई थी या नहीं
H

| Updated on March 16, 2024 | others

क्या राधा रानी जी की शादी हुई थी या नहीं

1 Answers
logo

@kirankushwaha3551 | Posted on March 15, 2024

दोस्तों आप सभी ने देखा होगा कि अक्सर कृष्ण जी के साथ राधा रानी होती हैं। आप किसी भी फोटो या मूर्ति में देखेंगे हमेशा कृष्ण जी के साथ राधा रानी होती हैं इतना ही नहीं श्री कृष्ण के साथ राधा रानी की पूजा भी की जाती है। पर क्या आपको यह बात पता है कि क्या राधा रानी का विवाह श्री कृष्ण के साथ हुआ था या नहीं अगर आपको नहीं पता तो चलिए हम आपको बताते हैं कि राधा रानी का विवाह हुआ था कि नहीं।

 

 हम आपको बता दे की राधा जी का विवाह श्री कृष्ण जी के साथ कभी नहीं हुआ है। राधा जी श्री कृष्ण से अत्यंत प्रेम करती थी, लेकिन उन्होंने श्री कृष्ण जी से कभी भी शादी नहीं कि वह श्री कृष्ण से शादी इसलिए नहीं की क्योंकि वह अपने आप को श्री कृष्ण के लायक नहीं समझते थीं। श्री कृष्णा और राधा जी का प्रेम शारीरिक प्रेम कभी नहीं हुआ यही कारण है कि आज भी उनका प्रेम अमर है।

 

 इसके अतिरिक्त कुछ लोगों का मानना है कि श्री कृष्णा और राधा रानी का विवाह हुआ था। वे इसलिए मानते हैं कि श्री कृष्णा और राधा रानी का विवाह हुआ था,क्योंकि श्री कृष्ण के गुरु गर्गाचार्य द्वारा रचित गर्ग संहिता में यह वर्णन किया गया है कि राधा और कृष्ण का विवाह हुआ था। हां यह बात मैं भी मानती हूं कि राधा और कृष्ण का विवाह हुआ था लेकिन उनका विवाह एक दूसरे की छाया से हुआ था। कहने का मतलब है कि राधा की छाया का विवाह श्री कृष्ण की छाया के साथ हुआ था।यह विवाह वृंदावन नामक एक पवित्र वन में ब्रह्मा जी ने विधिपूर्वक संपन्न करवाया था। जब श्री कृष्णा वृंदावन से चले जाते हैं तो उनके जाने के पश्चात राधा रानी श्री कृष्ण के हृदय में समा जाती हैं, इसी कारण से कहा जाता है कि राधा को पुकारना ही श्री कृष्ण को पुकारना है, क्योंकि श्री कृष्ण के हृदय में राधा जी स्वयं विराजमान होती है।

 

निष्कर्ष यह निकलता है कि राधा रानी का श्री कृष्ण के साथ शारीरिक विवाह नहीं हुआ था बल्कि दोनों का विवाह एक दूसरे की छाया से हुआ था।

 

 

 

Letsdiskuss

0 Comments