Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Oct 15, 2022others

आज तक आपने सबसे गंदा क्या देखा है ?

3 Answers
4

S
@setukushwaha4049Jul 22, 2021

आज तक सबसे गन्दा हमने यही देखा है कि आज हमारे देश मे नारी को दण्डित किया जाता है, नारी हमारी बहन, माता, दादी, ननंद, भाभी. बुआ, चाची सभी रूपों मे हो सकती है, ये सब जानकर भी लोग नारी सम्मान नहीं करते है हमने अपने देश मे सबसे गन्दा यही देखा है I हमारे देश मे नारी को माता रूप दिया गया है, हमारे देश मे नारी को मारा जाता है अत्याचार होता है उसके साथ लेकिन ये नहीं सोचते हमारे देश मे नारी नहीं होंगी तो हमारा वंश कैसे चलेगाI इसलिए हमारे देश मे नारी की पूजा की जानी चाहिए, क्योंकि नारी के अनेक रूप हो सकते है, नारी के रूप मे हमारी माता भी हो सकती है बहन भी हो सकती है, इसलिए हमें नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए I अगर दुनिया मे नारी नहीं है तो दुनिया का कोई आस्तित्व ही नहीं है I दुनिया नारी ही है जो वश, कुल को आगे ले कर जा रही है, हमें अपने माँ का भी सम्मान करना चाहिए, कुछे लडके ऐसे होते है कि अपनी माँ की इज़्ज़त नहीं करते I

Article image

Image Source Google

0
2
A
@arjunkumar7099Jul 23, 2021

लोग अपने जीवन में बहुत सी गंदी चीजों को देखते हैं। अगर मैं बाद अपनी करूं तो मैंने अपने जीवन में सबसे गंदा दृश्य तब देखा जब मैं 9 साल का था। दरअसल पहाड़ों में अक्सर बरसात के मौसम में भयंकर बारिश आने से भूस्खलन होते रहता है। ऐसे में पहाड़ों में बनी सड़कों पर यातायात थोड़ा कठिन रहता है। उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ बरसात का मौसम था भयंकर बारिश हो रही थी तभी एक आदमी बस से उतरा। वह बस 5 सेकेंड के लिए रोड पर खड़ा रहा और उसने में ही पहाड़ से एक बड़ा पत्थर आकर उसे लगा और उसकी वहीं पर ही मौत हो गई। मैं यह दृश्य रोड से 200 मीटर की दूरी पर खड़े हो कर देख रहा था। और यह भयंकर दृश्य मुझे अभी भी याद है।

0
3
avatar
@krishnapatel8792Oct 15, 2022

आज के समय में हम टीवी पर अक्सर देखते रहते हैं कि महिलाओं के साथ तरह तरह के जुर्म होते रहते हैं आज यहां पर मैं आपको बताऊंगी की मैंने अपने जीवन में एक ऐसा जुर्म में देखा है जो बहुत ही दर्दनाक जुर्म था। मेरे पड़ोस में रहने वाली एक औरत थी जिसका पति रोज नशा करके आता था तथा अपनी पत्नी को रोज बहुत मारता पीटता था तभी उसकी पत्नी एक दिन तंग आकर खुद को फांसी के फंदे में लटका लेती है और उसकी मृत्यु हो जाती है मैंने अपने जीवन में इससे बड़ा जुर्म कभी नहीं देखा था।Article image

0
3