Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R

Rishi Roy

Aug 14, 2023health-beauty

सुबह की कौनसी अच्छी आदत है जिनसे सफलता मिल सकती हैं?

6 Answers
3

S
@sweetysharma7577Dec 23, 2017

सुबह जल्दी उठो, फिर आपके पास दिन के अपने कार्य के बारे में सोचने के लिए अधिक समय होगा। एक डायरी रखें...और रात को सोते समय कल के लिए अपना दैनिक शेड्यूल और लक्ष्य लिखें! कम से कम 15 मिनट मैडिटेशन करे!

यह आपके तनाव और चिंता को कम करने में मदद करेगा! अधिक पानी पिए। एक्सरसाइज करे, और इससे आप मॉर्निंग में फिट रहेंगे, काम से काम 20 मिनट तक करे यहां| आप अधिक एनर्जी महसूस करेंगे और इससे आपका दिन भी अच्छा रहेगा!

0
2
S
@setukushwaha4049Dec 6, 2022

सुबह की कुछ आदतों के कारण जीवन मे सफलता मिल सकती है,रात को जल्दी सोने तथा सुबह जल्दी उठने की आदत आपकी जीवन में बड़े बदलाव ला सकती हैं। प्रातः काल जल्दी बिस्तर छोड़ दें,सुबह उठना उन सर्वश्रेष्ठ आदतों में से एक माना जाता है जो आपको अधिक सफल बनाती है। दुनिया के जितने भी सफल व्यक्ति होते हैं, उन सभी की आदतों में सुबह जल्दी उठने की आदत अच्छी होती है इस पर कई किताबें भी लिखी जा चुकी है।

Article image

0
3
V
@vandnadahiya7717Dec 7, 2022

दोस्तों सुबह की कौन सी अच्छी आदत है जिसे सफलता मिल सकती है हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे सुबह जल्दी उठना उस सर्वश्रेष्ठ आदतों में आता है जो सफलता के लिए बेहद आवश्यक है। जितने भी सफल व्यक्ति हैं उनके जीवन में सुबह जल्दी उठने की आदत शुमार होती है सुबह का समय बहुमूल्य होता है जिसका उपयोग करके आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सुबह उठकर कड़ी मेहनत करें कड़ी मेहनत स्वास्थ्य के लिए बेहद ही अच्छी होती है। मेहनत से शरीर भी मजबूत बनता है आप सुबह व्यायाम भी शरीर के लिए अच्छा होता है। सुबह उठकर आपको अपनी दिनचर्या तय करनी चाहिए जिससे आप लक्ष्य की प्राप्ति कर पाए। आपको ईश्वर के प्रति और अपने आसपास के वातावरण के प्रति आभार मानना चाहिए।

Article image

0
2
avatar
@preetipatel2612Dec 7, 2022

सुबह की सबसे अच्छी आदत यह होती है कि व्यक्ति को सूरज उगने से पहले उठना चाहिए और अपने इष्ट देवता सूर्य भगवान को प्रणाम करना चाहिए।क्योंकि सुबह उठने से मन शांत रहता है और हमारे शरीर की कई सारी बीमारियां भी दूर होती हैं। सुबह उठकर हर व्यक्ति को व्यायाम भी करना चाहिए। क्योंकि एक स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम सबसे अच्छा माना जाता है और यहीं बातें हमारे सफलता के लिए अच्छी होती है।Article image

0
2
avatar
@krishnapatel8792Jun 19, 2023

आप जानना चाहते हैं कि सुबह की ऐसी कौन सी आदतें हैं जो अच्छी होती हैं और उनसे हमें सफलता मिल सकती है तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल में इसकी जानकारी देते हैं।

दोस्तों सुबह की सबसे अच्छी आदत है सुबह जल्दी सो कर उठना इससे आपके समय की बचत तो होगी ही साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, इसके लिए आप सुबह उठकर आधा घंटा व्यायाम करें, व्यायाम करने के बाद नाश्ता करें, इसके बाद स्नान ध्यान करके भगवान की पूजा पाठ करनी चाहिए क्योंकि पूजा पाठ करने से हमारे मन को शांति प्राप्त होती है।

Article image

0
1
M
@meenakushwaha8364Aug 13, 2023

सुबह की बहुत सी अच्छी आदते अपनाने से आपको जीवन मे सफलता मिलती है जैसे कि यदि आप सुबह जल्दी उठते है, और सुबह उठकर पढ़ाई करते है तो आपका मन पढ़ाई मे लगता है क्योंकि सुबह ऐसा समय होता है ज़ब आपका मन फ्रेश रहता है और यदि आप सुबह के समय उठकर पढ़ते है तो आपक़ो सब कुछ याद हो जाता है और ज़ब आप एग्जाम के लिए जाते है तो सुबह के याद किये हुये सारे क्वेश्चन के आंसर आपको याद रहते है और एग्जाम मे सारे आंसर सही -सही लिख कर आते है तो आपको जीवन मे सफलता मिल जाती है।Article image

0
0