H

Harsh seo

Dec 25, 2025science-and-technology

हवाई जहाज के बारे में कुछ रोचक तथ्य क्या है ?

2
2 Answers

H
Harsh seo
Jul 12, 2019
हवाई जहाज के आविष्कार का श्रेय राइट बंधुओ को जाता है। हवाई जहाज से आवागमन काफी सरल और सुविधाजनक हो गया है। पहले जहाँ एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में कई दिन और महीनों लग जाते थे वहीँ आज हवाई जहाज के जरिये कुछ मिनटों या कुछ घंटों में भी पहुंचा जा सकता है। आइये आज हम आपको हवाई जहाज से जुड़े बेहद रोचक तथ्य बताते हैं जिनसे शायद आप आज तक अनभिज्ञ हैं।

1. पूरी दुनिया में हर रोज करीब 2 लाख हवाई जहाज उड़ान भरते हैं।

2. पूरी दुनिया की सिर्फ 5% आबादी ही अब तक हवाई जहाज में सफर कर पाई है।


1

हवाई जहाज की यात्रा तो सबको पसंद है लेकिन क्या हम सब इसके रोचक और अद्भुत तथ्यों के बारें में जानते है जिनके कारण यह सब कुछ संभव हो पाया |

1.आपको जान कर हैरानी होगी की हवाई जहाज की खिड़की में एक छोटा अदृश्य छिद्र होता है -

हवाई जहाज की खिड़की में एक छोटा अदृश्य छिद्र होता है जो खिड़कियों के बीच वायु के दबाव को नियंत्रित करता है और उन्हें कोहरे से मुक्त रखने में मदद करता है |
 
2. हवाई यात्रा के दौरान स्वाद ग्रंथियां सुन्न हो जाती है
कई बार हवाई यात्रा के दौरान परोसा गया भोजन बेस्वाद लगता है लेकिन सच्चाई यह है कि परोसे गए भोजन में कोई समस्या नहीं होती है, बल्कि केबिन में हवा के असामान्य दबाव के कारण हमारी स्वाद ग्रंथियां सुन्न हो जाती है, जिसके कारण हमें भोजन बेस्वाद लगता है, और इस बात को शायद ही कोई जानता हो |
 
3. हवाई जहाज में उपलब्ध ऑक्सीजन मास्क में केवल 12-15 मिनट के लिए ही पर्याप्त ऑक्सीजन की मात्रा रहती है क्योंकि अधिकांश लोग इस तथ्य से अनजान हैं कि हवाई जहाज में उपलब्ध ऑक्सीजन मास्क केवल 12-15 मिनट के लिए ऑक्सीजन प्रदान करता है और इस दौरान पायलट विमान को एक सुरक्षित ऊंचाई तक पहुंचा देता है जहां यात्री सामान्य रूप से सांस ले पाते है |

 

2