मधुबाला के जीवन के बारें में कुछ दिलचस्प बातें क्या है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


अमन कुमार

Working (West Delhi Cricket academy) | पोस्ट किया |


मधुबाला के जीवन के बारें में कुछ दिलचस्प बातें क्या है ?


2
0




Media specialist | पोस्ट किया


मधुबाला जिनके नाम में ही खूबसूरती झलकती है | मधुबाला अपने समय की इतनी खूबसूरत अभिनेत्री रहीं हैं, कि लोग आज भी अगर खूबसूरती का उदाहरण देते हैं तो वो यही कहते हैं कि "तू ही तो हैं मधुबाला" | आज मधुबाला का 85 वां जन्म दिन है | मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ |

 

Letsdiskuss 

 
आइये इनके बारें में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं -
 
- मधुबाला का जन्म 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन दिल्ली में हुआ |
- 14 साल की उम्र में यह अभिनेत्री बन गई |
- इनका बचपन का नाम मुमताज जहां देहलवी था |
- मधुबाला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1942 को "बसंत" से की |
- मधुबाला सिर्फ 36 की उम्र में 3 फ़रवरी 1969 को इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गई |
- मधुबाला को यमन राग बहुत पसंद था और इसलिए उन्हें खुद को "मिस यमन" कहलाने में बहुत ख़ुशी मिलती थी |
 
आइये इनकी फिल्म के कुछ बेहतरीन गीत देखते हैं –
 
- बरसात की एक रात :-
साल 1960 में आई फिल्म बरसात की रात काफी सुपर हिट रही और इस फिल्म का यह गीत बहुत ही प्रसिद्द हुआ |
 

 

- मुग़ल-ए-आज़म :-
5 अगस्त 1960 में आई फिल्म मुग़ल-ए-आज़म ने तो फ़िल्मी दुनिया कमाल ही कर दिया | इस फिल्म के गीत आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं | इस फिल्म के गीत और उस पर मधुबाला की सुंदरता ने मानो इस फिल्म में चार चाँद लगा दिया हो |
 
 

 

- काला पानी :-
1958 में आई फिल्म काला पानी में मधुबाला और देव आनंद की जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया | इस फिल्म का एक गीत आज भी रूठे हुए को मनाने के लिए अक्सर गया जाता है |

 

 

- महल :-
फिल्म महल का एक बहुत ही प्रसिद्द गीत जो आज भी लोग कई बार गुनगुनाते हैं | 1949 में रीलीज़ हुई इस फिल्म ने भी काफी प्रसिद्धि हासिल की |
 

 

- चलती का नाम गाड़ी :-
साल 1958 में रिलीज़ फिल्म के एक गीत ने सबका दिल जीत लिया | मधुबाला और किशोर कुमार की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया |

 


1
0

');