Advertisement

Advertisement banner
EducationCovidShield Covid19 वैक्सीन मिलने के बाद...
A

asif khan

| Updated on July 4, 2021 | education

CovidShield Covid19 वैक्सीन मिलने के बाद रक्त के थक्के जमने के कुछ लक्षण क्या हैं?

1 Answers
R

Raj Arya

@rajarya4563 | Posted on July 7, 2021

कोरोनावायरस एक ऐसा वायरस जिसने पूरी दुनिया के लोगों पर मौत का कहर बरसाया है। इस वायरस के कहर से बचने के लिए दुनिया के काबिल साइंटिस्ट व डॉक्टरों ने कोरोना की वैक्सीनो का निर्माण कराया। यह पूरी दुनिया वालों के लिए गर्व व खुशी की बात है। वैक्सीन लगाने के उपरांत अधिकांश लोग ठीक हो जा रहे हैं परंतु कुछ प्रतिशत लोगों के शरीर में खून के थक्के जमने की शिकायत भी हैं। और ये खून के थक्के आगे चलकर घातक भी साबित हो रहे हैं। कोविसील्ड वैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट को देखते हुए भारत मे एक राष्ट्रीय समिति का निर्माण किया गया। इस राष्ट्रीय समिति का नाम AEFI है। इस राष्ट्रीय समिति का कार्य कोरोना के टीके लगाने से जिन व्यक्तियों मे खून के थक्के जमने की समस्या आ रही हो या कोई और साइड इफेक्ट्स हो रहे है उनकी मदद करना और रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को देना है।

शरीर में खून के थक्के जमने ना पाए इसके लिए कोरोना टीका लगवाने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर निम्नलिखित लक्षण नजर आए तो तुरंत वैक्सीन सेंटर पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। हमारे देश भारत में अधिकांश यह देखा गया है की कोविसील्ड वैक्सीन लगाने के बाद अधिकांश लोगों का स्वास्थ्य उत्तम रहा है और वैक्सीन लगाने के बाद रक्त के थक्के बनने के मामले भी बहुत कम है। परन्तु निम्नलिखित लक्षण यदि नजर आए तो तुरंत वैक्सीन सेंटर पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

कोविसील्ड वैक्सीन लगाने के बाद शरीर के विभिन्न अंगों में दबाने पर दर्द का एहसास होता है या फिर अंगों में सूजन आती है तो ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी वैक्सीन सेंटर पर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए।बाए हाथ में जिस जगह पर वैक्सीन लगाई जाती है अगर उसके अतिरिक्त शरीर मे लाल निशान नजर आते हैं तो अपनी जांच करा ले।यदि वैक्सीन लगाने के बाद लगातार उल्टी होने के साथ पेट में दर्द हो रही हो।यह एक लक्षण है रक्त के थक्के बनने का।यदि साफ तरीके से दिखाई ना दे सब कुछ धुधला और आधा -आधा दिखे इसके साथी शरीर में अलग सी बेचैनी और मानसिक तनाव हो तो।यह सभी लक्षण शरीर में रक्त के थक्के बनने के हैं। परंतु इनसे घबराना नहीं चाहिए बल्कि जल्द से जल्द जहाँ से वैक्सीन लगाई गई हो उस वैक्सीन सेंटर में दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण करवाना चाहिए।
Smiley face
0 Comments