Abhishek Gaur's avatar
Updated on Nov 23, 2024health-beauty

स्किन को ग्लो करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं?

6
5 Answers

R
Rama Anuj
Answered on Jul 7, 2023

काफी समय से मेरी त्वचा पर डलनेस की समस्या हो गई थी, इतना ही नहीं मुझे बार-बार पिम्पल और डार्क स्पॉट्स भी होता रहता था| जिसके लिए सच कहूँ मैंने इतने सारे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट use किये, जिससे मुझे शुरूआत में तो असर दिखता था लेकिन कुछ समय बाद मेरी परेशानी वैसी की वैसी हो जाती थी| समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं? फिर मुझे मेरी नानी माँ ने कुछ आयुर्वेदिक टिप्स बताये जिसको फॉलो करने से मेरी ये परेशानी दूर हो गई| आयुर्वेद में, त्वचा को स्वस्थ रखने और ग्लो करने के लिए कई प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय बनें हैं| जो त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर बनाये रखने में मदद करते हैं| चलिए मैं आपको बताती हूँ कि मैंने कौन से उपाय अपनाएं|

 

जिसमें पहला है त्रिफला:

त्रिफला आपके शरीर में होने वाले दोषों को दूर करने के लिए काफी मददगार है| इसमें त्वचा के रंग को सुंदर और चमकदार बनाने के लिए काफी सारे गुण मौजूद हैं| मैंने त्रिफला पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना कर अपने चेहरे पर लगाया| आपको इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ देना है फिर हलके गुनगुने पानी से धो लें| ऐसा आप हफ्ते में 1 से 2 बार इसका प्रयोग करें| लेकिन ध्यान रहे जिन्हें इससे स्किन में कोई दिक्कत हो तो वो इसका प्रयोग न करें|

 

दूसरा उपाय है हल्दी:

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लामेटरी और बैक्टीरियल के गुण मौजूद होते हैं| हल्दी का प्रयोग आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है| आप हल्दी को बेसन और दूध के साथ प्रयोग कर सकते हैं| आप इन तीनों को मिलाकर इसका पेस्ट बना कर अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग वही 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें| इसके बाद गुनगुने पानी से धों लें| हल्दी से बने पेस्ट से आपको अगर चेहरे पर किसी प्रकार का साइड इफ़ेक्ट होता है तो आप इसका त्वचा में प्रयोग न करते हुए हल्दी का सेवन भी कर सकते हैं| जिसमें आप हल्दी दूध पीयें ये आपके चेहरे की रंगत तो निखारेगा ही साथ ही आपको शाररिक परेशानियों से भी दूर रखेगा|

 

तीसरा उपाय वैसे तो बड़ा ही आसान है जो है आलोवेरा:

आलोवेरा सामान्यतः मिलने वाला एक उपाय है, जो आपको आसानी से मिल जाता है| इसका प्रयोग आपकी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी माना गया है| आप आलोवेरा के गुदा को निकाल कर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं और उसे भी 15 से 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से साफ़ कर लें| आलोवेरा आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने, आपके चेहरे पर ग्लो लाने और आपकी त्वचा के रंग को निखारने में मदद करता है|

 

नेक्स्ट उपाय है गुलाब जल:

गुलाब जल की बात ही अलग है, इसको प्राकृतिक टोनर कहा जाये तो ये गलत नहीं होगा| साथ ही यह त्वचा को ताजगी और चमक भी देता है| आप इसका प्रयोग कॉटन यानी कि रूई पर लेकर कर सकते हैं| इसके लिए आपको एक कॉटन पैड गुलाब जल लेना है और अपने चेहरे को अच्छे से पोंछ लेना है| या फिर आप गुलाब जल में कोई फेस पैक मिलाकर भी इसका प्रयोग कर सकते हैं|

इसके साथ ही सही डाइट, उचित मात्रा में पानी का सेवन और पूरी नींद लेने से आपकी त्वचा में निखार आता है|

तो ये हैं कुछ खास आयुर्वेदिक टिप्स, जिन्हें मैं आज भी फोलो करती हूँ| उम्मीद है आपको मेरी दी जानकारी अच्छी लगी होगी|

 

Letsdiskuss

 

3
S
Answered on Jul 7, 2023

स्किन क़ो ग्लो करने के लिए बहुत से आयुर्वेदिक उपाय है -

 

नीबू और शहद -

नींबू और शहद का आपकी स्किन की चमक को वापस लाने और स्किन को चमकदार बनाने के लिए काफी मददगार है।सबसे पहले 1नीबू ले और नीबू काटकर रस निकालकर 1चम्मच शहद मिक्स करके पेस्ट बनाकर स्किन मे 10-30मिनट के लिए लगाकर रखे उसके बाद हल्के गुनगुने पानी स्किन से धो लीजिए इससे आपके चेहरे मे ग्लो आएगा क्योकि नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो स्किन के डेड सेल्स को हटाता है और स्किन क़ो चमकदार बनता है।

 

Letsdiskuss

 

3
V
Answered on Jul 8, 2023

दोस्तों स्किन को प्राकृतिक ग्लो देने के लिए आयुर्वेदिक सबसे बेहतर उपाय हैं इसीलिए आज इस पोस्ट में हम आप को ग्लो करने के लिए आयुर्वेदिक कुछ उपाय बताएंगे-

 

• शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ स्किन को भी हाइड्रेटेड रखना चाहिए क्योंकि हाइड्रेटेड ना होने पर बहुत सी समस्याएं होती हैं जैसे कि पिंपल का निकलना। हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको खीरा और संतरा जैसे फूड खाना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए इस तरह से भी आप खुद को हाइड्रेटेड रख सकते हैं।

 

• स्किन को ग्लोइंग करने के लिए घर पर भी कुछ घरेलू नुस्खे हैं जैसे कि मुल्तानी मिट्टी,हल्दी और बेसन यह प्राकृतिक रूप से स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।

 

Letsdiskuss

 

3
M
Answered on Sep 6, 2023

स्किन को ग्लो करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बताएगे -

स्किन को ग्लो करने के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक उपाय नीम का फेस पैक है, क्योंकि नीम मे एंटी बैक्टीरियल गुण पाये जाते है, जो त्वचा के संक्रमण को दूर करते है।


सबसे पहले नीम की पत्तियों को धुप मे सुखवा ले फिर इसका चूर्ण बना ले, नीम की पत्तियों के चूर्ण मे हल्का सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाकर तैयार कर ले और अब चेहरे को पानी से अच्छे से धो ले, उसके बाद चेहरे मे नीम का फेसपैक लगाकर 20-30मिनट तक रखे उसके बाद चेहरा को पानी से धो दे, यह प्रकिया 1-2सप्ताह तक करने से चेहरे मे ग्लो आएगा।

 

Letsdiskuss

 

2
avatar
Answered on Nov 23, 2024

स्किन को ग्लो रखने के लिए कई सारे आयुर्वेदिक उपाय है जिनका आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताते हैं। हर महिला को खूबसूरत दिखने की चाह होती है. सदियों से महिलाएं निखरी त्वचा पाने के लिए घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक तरीकों को अपने रूटीन में शामिल कर रही हैं। चेहरे को खूबसूरत दिखने के लिए न सिर्फ ऊपर से उसे साफ कर रखना जरूरी है बल्कि शरीर के अंदर से भी स्किन को हेल्दी रखना महत्वपूर्ण है।

 

Letsdiskuss

 

आम्रपाली का सेवन करें:- त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आयुर्वेदिक आम्रपाली चाय का सेवन करें। यह चाय रंग निकालने वाली जड़ी बूटियां से बनी है जो खून को शुद्ध करती है और अपनी की त्वचा को एक समान रंगत और चमक देने में मदद करती है। 3 ग्राम आम्रपाली को 300 मिली लीटर पानी में 7 मिनट तक उबाले और फिर इसे छान ले और खाली पेट इसका सेवन करें।

 

आयुर्वेदिक फेस मास्क का इस्तेमाल करें:- हिबीस्क्स लोध्र, मंजिष्ठा, चंदन गुलाब हल्दी चल मसूर केसर जैसी जड़ी बूटियां से तैयार आयुर्वेदिक फेस मास्क का इस्तेमाल करें। यह जड़ी बूटियां आपकी स्किन में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती हैं और त्वचा में चमक बढ़ाने में मदद करती हैं।

 

केसर सीरम का इस्तेमाल:- रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर केसर सीरम से सर्कुलर मोशन मैं मसाज करें।

 

अनार और घी का सेवन:- दाड़ीमाडी व्रत अनार गाय के घी और उन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां से बना सबसे अच्छा आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन में से एक है यह आपके एचबी को बेहतर बनाने में मदद करता है। आपका ब्लड को डिटॉक्स करता है आपको शांत और स्थिर रखने में मदद करता है और यहां तक की आपके पाचन में भी सुधार करता है आधा चम्मच सुबह या सोते समय गर्म दूध या पानी के साथ पिए।

 

Article image

 

1