Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
H
Dec 25, 2023entertainment

उपवास रखने से क्या–क्या फायदे होते है?

2 Answers
16

A
@aanyasingh3213Dec 23, 2023

उपवास जिसे लोग व्रत रहते हैं यानी कि जिस दिन लोग उपवास रखते हैं उस दिन खाने मे एक दिन का ब्रेक लग जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उपवास रखने से हमें कौन-कौन से फायदे मिलते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि उपवास रखने से कितने सारे फायदे प्राप्त होते हैं

उपवास करने से ब्लड शुगर कम करने के लिए फायदे:-

यदि आपके शरीर में ब्लड शुगर बढ़ता है तो आपको कई सारी समस्याओं को झेलना पड़ता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे तो इसके लिए व्रत करना फायदेमंद है। और यदि जिन लोगों का ब्लड शुगर बहुत ज्यादा ऊपर नीचे होता रहता है उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही उपवास रखना चाहिए।

बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में मिलती है मदद :-

उपवास रखने से बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने का बहुत ही अच्छा जरिया है। लेकिन हां आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि उपवास के दौरान किसी भी तरह का सॉलि़ड फूड ना लें बल्कि लिक्विड ही ले। इससे आपके शरीर का पूरा हिस्सा डिटॉक्सिफाई हो जाता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

उपवास करने से वजन को कंट्रोल करने में मिलती है मदद:-

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो व्रत करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। लेकिन हां यह तभी संभव है जब आप उपवास के समय लाइट और लिक्विड्स डाइट लें। यदि आप व्रत के दौरान भूख मिटाने के लिए बहुत ज्यादा तला भुना खाते हैं तो इससे आपका वजन घटेगा नहीं बल्कि और अधिक बढ़ जाएगा।

व्रत करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है:-

यदि आप हफ्ते में एक दिन उपवास करते हैं तो आप बिना दवाइयां के खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं।

Letsdiskuss

0
8
avatar
@poonampatel5896Dec 23, 2023

क्या आप जानते हैं उपवास रखने से क्या-क्या फायदे होते हैं। शायद आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि उपवास रखने से क्या-क्या फायदे होते हैं इसके साथ पूरी जानकारी के साथ हम आपको बताएंगे।

आज के समय में अधिकतर लोगों को परेशानी मोटापा से होती है। ऐसे में समय रहते इस पर ध्यान ना दिया गया तो यह कई शारीरिक समस्याओं की वजह भी बन सकता है।वैसे वजन कम करने के लिए उपवास एक बहुत ही अच्छा तरीका है। एक रिसर्च के मुताबिक इंटरमिटेंट फास्टिंग से बढ़ती चर्बी को कम करने में सहायता मिल सकती है। इस उपवास में ठोस पदार्थ की जगह पेय पदार्थों का सेवन किया जाता है।या फिर खाने का समय बदल जाता है।

उपवास पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।उपवास करने से शरीर से खुद खुद का हीलिंग तंत्र सही से कार्य करता है, जिससे शरीर कई प्रकार की परेशानियों से खुद ब खुद लड़ना शुरू कर देता है।एक रिसर्च के अनुसार यह बताया जाता है कि 62.33 प्रतिशत लोगों को उपवास के दौरान अपच की परेशानी नहीं हुई। 27 प्रतिशत लोगों की अपच की परेशानी ठीक हो गई है।साथ ही व्रत को चमत्कारी इलाज भी कहा जाता है।जिससे पाचन संबंधी विकार दूर हो सकते हैं।

शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाने पर इससे पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इससे छुटकारा पाने के लिए उपवास फायदेमंद माना जा सकता है।ब्लड शुगर से पीड़ित लोगों के लिए उपवास काफी कारगर साबित हो सकता है।हालांकि जिनका ब्लड शुगर अनियंत्रित है, वह डॉक्टर की सलाह के बाद उपवास करें

जिन व्यक्तियों का कोलेस्ट्रॉल हाई होता है, उन लोगों को उपवास रखना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। उपवास करने से उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है।

Letsdiskuss

0
8