V
Viku Singh· 3 साल पहले
लेखक

भारत में सबसे बड़ी समस्याएं क्या हैं?

10
248

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/12/23

भारत मे सबसे बड़ी समस्याए बेरोजगारी, जनसंख्या मे वृद्धि है। भारत मे बेरोजगारी की समस्या दिन -प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, क्योंकि भारत मे आधे से ज्यादा लोग अशिक्षित है जिसके कारण लोगो को नौकरी नहीं मिल पाती है। भारत मे कुछ ऐसे लोग भी जो अशिक्षित होने के कारण उन्हें कोई कंपनी नौकरी नहीं देती है, क्योंकि कंपनी वालो को अपनी कंपनी मे पढ़े -लिखें लोगो की जरूरत होती है, कोई भी छोटा -बड़ा काम हो, चाहे सिक्योरिटी गार्ड, मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि किसी भी सेक्टर नौकरी करने के लिए वर्कर पढ़ा -लिखा होना चाहिए।

भारत की सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या मे वृद्धि होना, क्योंकि भारत मे सबसे ज्यादा जनसंख्या है, जिस कारण से सरकार जनसंख्या अधिक होने के कारण किस -किसको नौकरी दे। जनसंख्या अधिक होने के कारण आधे से अधिक लोग सरकार की ओर से कोई सुविधाएं नहीं मिल पा रही है, कुछ लोगो के घरो मे 3-4बच्चे है, लोगो का मानना है कि एक घर मे 3-4बच्चे होना ईश्वर की देन समझते है लेकिन ऐसा नहीं है आपके पास जितनी इनकम है आप उसी के अनुसार बच्चो की प्लानिंग करे।लेख की तस्वीर

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
6
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/14/23

मैं भारत की रहने वाली एक लड़की हूं और मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि हमारे भारत देश में सबसे बड़ी समस्या क्या है। तो चलिए हम आपको अपने भारत देश के अर्थव्यवस्था के बारे में बताते हैं। हमारे भारत देश की सबसे बड़ी समस्या है बेरोजगारी की समस्या, और जनसंख्या वृद्धि की समस्या। क्योंकि भारत देश में जनसंख्या की वृद्धि इतनी तेजी से हो रही है जिससे लोगों को रोजगार मिल पाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। और महंगाई इतनी अधिक बढ़ती जा रही है कि कई लोगों को तो दो समय की रोटी भी नसीब नहीं हो पाती है।जनसंख्या वृद्धि के कारण हम लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती है क्योंकि सरकार केवल पढ़े-लिखे लोगों को ही नौकरी दे पाती है और हमारे भारत देश में बहुत ही कम लोग पढ़े लिखे होते हैं।

लेख की तस्वीर

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
5
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/15/23

आइये हम आपको बताते हैं कि भारत की सबसे बड़ी समस्याएं क्या है। हमारे भारत देश की सबसे बड़ी और पहली समस्या है जनसंख्या की वृद्धि। क्योंकि भारत देश में दिन प्रतिदिन जनसंख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके मुख्य वजह यह है कि लोगों को लगता है कि जिसके घर में तीन से चार बच्चे होते हैं यह भगवान का तोहफा है। तो मैं आपको बता दूं कि यह भगवान का तोहफा नहीं बल्कि आप लोगों के लापरवाही का नतीजा है। क्योंकि वर्तमान समय में जनसंख्या इतनी अधिक बढ़ती जा रही है कि लोगों को ढंग से रहने और खाने की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। इसलिए मैं आपसे कहना चाहती हूं कि आप जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाये, यदि जनसंख्या वृद्धि पर रोक नहीं लगाया जाएगा तो एक दिन हमारा भारत देश से भिखारी का देश बनकर रह जाएगा।

Letsdiskuss

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4