S
Apr 22, 2023health-beauty

कोरोना वायरस के बारे में क्या झूठी अफ़वाए है?

6
3 Answers

P
Mar 24, 2020

कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में महामारी का रूप धारण कर लिया है| जिसके कारण दिल्ली समेत कई शहरों में लॉकडाउन की घोषणा की गयी है| चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण अब वैश्विक महामारी बन चुका है। पूरे देश में इसका प्रकोप हर दिन बढ़ रहा है। अमेरिका में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 का आंकड़ा पार कर गई है जबकि 10,000 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं भारत के विभिन्न हिस्सों से कोरोना वायरस के 20 से ज्यादा मामलें समाने आये है ऐसे में इससे जुड़े अफवाहों को नजरअंदाज करना बहुत जरुरी है तो चलिए आज हम आपको कोरोना से जुड़े मिथक और सच के बारें में बतातें हैं|



Article image


    1. कई लोगो का कहना है के यह गर्म मौसम और नमी में नहीं फैलता कोरोना। मगर आपको बता दे यह मात्र एक अफवाह है यह किसी भी मौसम में आसानी से फैलता है |

      कई लोग का कहना है की यह मच्छर और अन्य जानवरों के कारण भी होता है यह भी मात्र एक गलत अफवाह है इस संक्रमण का किसी जानवर से कोई लेना देना नहीं है|

      यहाँ तक की कई लोगों ने यह तक कहा की ड्रायर इस्तेमाल करने से कोरोना के संक्रमण का खतरा कम हो जाता है ऐसे में आपका जानना बहुत जरुरी है के यह मात्र एक अफवाह है ऐसा कुछ नहीं होता |


      कई बार ऐसे मैसेज फॉरवर्ड होते हुए भी देखे गए है की लहसुन को कोरोना वायरस के बचाव में उपयोगी नहीं माना गया है। तो यह भी एक गलत सूचना है क्योंकि यह आम किसी किसी के लिए फायदेमंद है मगर अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई की यह कोरोना की लिए मददगार है|


      ध्यान देने योग्य बातें

      1. इस बात का ख़ास ध्यान दें की आप दिन में समय-समय से हाथ साबुन से धोये|
      2. लोगो के झुण्ड में बाहर न घूमें |
      3. बार-बार अपने कान, नाक, आँख, और मुँह को न छुएं|
      4. लॉकडाउन का पालन करें |
      5. ज्यादा से ज्यादा समय घर पर रहें जब तक कोई जरुरी काम न हो|

      कोरोना वायरस के लक्षण

      1. कोरोना वायरस के लक्षणों में नाक बहना, खांसी, गले में खराश, कभी-कभी सिरदर्द होता है।
      2. जो कुछ दिनों तक रह सकता है।
      3. कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए यह घातक है।
      4. निमोनिया, फेफड़ों में सूजन, छींक आना, अस्थमा का बिगड़ना भी इसके लक्षण हैं।
      5. कोरोना वायरस में ज़्यादातर सूखी खांसी और नाक न बहना लक्षण आम है।

3
S
Apr 22, 2023

कोरोना वायरस के बारे मे बहुत सी झूठी अफवाहे फैलायी जा रही है जैसे कि कुछ लोगो कहना है कि जिन व्यक्तियो क़ो कोरोना हो जाता है उन्हें शराब पीना चाहिए तथा पुरे शरीर मे शराब का छिड़काव करने से कोरोना वायरस खत्म हो जाता है लेकिन ये बाते अफवाह है ऐसा बिल्कुल नहीं होता है।

कोरोना वायरस से जुडी दूसरी सबसे झूठी खबर यह है कि कुछ लोग झूठी अफवाह फैला रहे है कि चिकन, अंडा खाने की वजह से कोरोना फ़ैल रहा है।

Article image

3
avatar
Apr 22, 2023

कुछ लोग सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस को लेकर तरह तरह की झूठी अफवाह फैला रहे हैं लोक सोशल मीडिया पर कहते हैं कि ज्यादातर चिकन मांस और अंडा खाने की वजह से कोरोनावायरस फैला है लेकिन मैं आपको बता दूं कि यह पूरी तरह से झूठ है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, कई लोगों ने इस तरह की अफवाह फैलाई है कि कोरोनावायरस मच्छर और अन्य जानवरों के काटने से फैलता है तो मैं आपको बता दूं कि यह पूरी तरह से सत्य नहीं है यह बिल्कुल झूठ है। लोगों ने कुछ इस तरह की अफवाह फैलाई है कि अब लोगों को और भी डर लगने लगा है।

Article image

2