R
Jun 29, 2022entertainment

ऐसी कौन सी जगह हैं जहाँ अमीर लोग शॉपिंग करते हैं ?

2
2 Answers

R
Feb 7, 2019
शॉपिंग करना तो सबको ही बेहद पसंद है , अब चाहे वो अमीर हो या कोई मिडिल क्लास व्यक्ति | लेकिन दुनिया में कुछ दुकाने ऐसी भी है जहाँ पर सिर्फ अमीर लोग शॉपिंग करर्ते है , या फिर यह कहना गलत नहीं होगा की इन दुकानों पर शॉपिंग करना किसी सपने से कम नहीं होता है |

Article image (courtesy-readersdigest)
ऐसी दुकाने जहाँ पर केवल अमीर लोग शॉपिंग करते है


- बोर्डन हाउस , लंदन - यह शोरूम लंदन में स्थित है | यहाँ पर आपको केवल पुरषों के कपडे मिलते है| और इस दूकान की ख़ास बात यह है की यहाँ पर सबसे अच्छे उत्तम गुणवत्ता वाले leather bag भी मिलते है | इतना ही नहीं इस दूकान को लंदन में सबसे महंगी दुकानों में से एक इसलिए माना जाता है, क्योंकि यहाँ पर आपको old style hair cutting saloon के साथ-साथ movie theatre भी मिलता है | अगर मन चाहे तो शॉपिंग करें और अगर मन करें तो फिल्म देखें |

Article image (courtesy-pintrest)

- जेट शोरूम लंदन - यह एक ऐसा शोरूम है , जो प्राइवेट जेट का व्यापार करता है | आपको बता दे की यह एक ऐसा शोरूम है जो बिलकुल एक जेट की तरह नज़र आता है | इसके अंदर के इंटीरियर पर खिड़कियों में स्क्रीन लगी हुई है जिससे बाहर बादल नज़र आते है जो ग्राहकों को असल ज़िंदगी का आभाव करवाता है |

Article image
(कर्टसी-टिफ़नी)


- tiffany's - 1857 में बनी यह दुकान न्यूयोर्क में स्थित है | आपको बता दे की यहाँ पर वर्ल्ड फेमस ज्वेलरी मिलती है | आपको बता दे की यह दुकान इतनी महंगी है की यहाँ पर key chain की कीमत की शुरुआत 15,000 रूपए से होती है |
1
avatar
Jun 29, 2022

शॉपिंग करना तो हर एक व्यक्ति को पसंद होता है चाहे वह गरीब हो या अमीर या फिर मिडिल क्लास के लोग लेकिन आज यहां पर हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां पर केवल अमीर लोग ही शॉपिंग करने जाते हैं।

जेट शोरूम लंदन :-

यह शोरूम बिल्कुल एक जेट की तरह दिखाई देता है जो कि एक प्राइवेट जेट शोरूम है। इस शोरूम की इंटीरियर खिड़कियों के अंदर ऐसी स्क्रीन लगी हुई है जिससे बाहर बादल नजर आते हैं।

दूसरा सबसे महंगा शोरूम है बॉर्डर हाउस लंदन। तीसरा सबसे महंगा शोरूम है tiffany's जोकि न्यूयॉर्क में स्थित है।Article image

1