होली पर गुजिया के अलावा आप मीठे में बहुत कुछ बना सकते हैं | आज आपको हम मीठे गुने बनाने की विधि के बारें में बताते हैं | इसको गणगौर व्रत पूजा के समय प्रयोग किया जाता है | आइये आज आपको इसकी आसान विधि के बारें में बताते हैं |
सामग्री :-
मैदा - 250 ग्राम
चीनी - 200 ग्राम
घी - 2 चम्मच
तेल - तलने के लिए
(Courtesy : YouTube )
विधि :-
- सबसे पहले मैदा लें और उसमें घी डालकर अच्छी तरह गूँथ लें और कॉटन के कपड़े से आटे को ढक कर रख दें |
- इसके बाद एक बर्तन में चासनी बनाने के लिए 2 कप पानी रखें और उसमें चीनी डाल दें और उसको गर्म करने रखें जब तक की चासनी अच्छी तरह न बन जाए |
- अब इसके बाद एक कड़ाई में तेल गर्म करने रखें और गैस की आंच धीमी रखें |
- अब मैदे की बराबर लोई बनाएं और उसको अच्छी तरह बेल लें न मोटी और पतली सामान अकार में अच्छी तरह बेल लें |
- इसके बाद लंम्बे-लंम्बे आकर में काट लें और उसको ऊँगली की सहायता से फोल्ड कर दें |
- गर्म हुए तेल में अच्छी तरह इसको तल लें जब तक की यह ब्राउन न हो जाए |
- उसके बाद जब चाशनी पूरी तरह बन जाए तो उसमें मैदे के गुने को चाशनी में डालकर कुछ देर रहने दें |
- 2 मिनिट बाद इसको चाशनी से निकाल दें |
लीजिये होली के लिए मीठे गुने तैयार हैं |
(Courtesy : YouTube )