आपने बहुत ही फनी सवाल किया है आपका सवाल है कि जापान के लोग केला खाने के बाद उसके छिलके का क्या करते हैं। तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जापान के लोग भी हमारी तरह इंसान होते हैं। जिस तरह हम लोग केला खाने के बाद उसके छिलके को फेंक देते हैं इस तरह जापान के लोग भी केला खाने के बाद केले के छिलके को फेंक देते हैं। यानी कि केला खाने के बाद केले के छिलके को डस्टबिन में डाल देते हैं।
केले के छिलके को अनेक तरीकों से उपयोग में भी लाया जा सकता है।
मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि केले के छिलके से सब्जी भी बनाई जा सकती है। जो कि खाने में काफी स्वादिष्ट होती है।
यदि आप रोजाना केले के छिलके को अपने चेहरे पर रगड़ते हैं तो आपके चेहरे पर चमक आ सकती है।
यदि आपके गमले का पौधा सूख गया है या फिर खराब हो गया है तो आप इसे हरा भरा करने के लिए इसमें केले के छिलके को दबाकर गमले के पौधे को हरा भरा कर सकते हैं।
केले के सेवन से मिलते हैं अनेक फायदे:-
- यदि आपका पाचन तंत्र सही नहीं रहता है तो ऐसे में आप इसे ठीक करने के लिए रोजाना एक केले का सेवन करें।
- केले के सेवन से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है।
- केले में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है इसलिए जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी हो उन्हें केले का सेवन अवश्य करना चाहिए।
- जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उन लोगों को रोजाना दो केला दूध के साथ खाना चाहिए।
- केले के सेवन से आंखों की रोशनी और दिमाग को तेज करने में मदद मिलती है।
- लेकिन हां ध्यान रहेगी केले का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए यदि आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो आपको नुकसान भी हो सकता है।



