बचपन से ही हमें अनुशासन के बारे में पढ़ाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुशासन क्या है और आप अनुशासन से क्या समझते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि अनुशासन क्या है।
यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं कि अनुशासन का अर्थ क्या होता है:-
दोस्तों अनुशासन को अंग्रेजी में डिसिप्लिन कहते हैं। इसका अर्थ है शिष्य,छात्र या शिक्षक का अनुगामी जी हां दोस्तों अनुशासन एक महत्वपूर्ण साधन है इसके आचरण तथा गुणो का सुविकास होता है।
अनुशासन की परिभाषा हम आपको बताते हैं बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के अनुसार:-
अनुशासन वह साधन है जिसके द्वारा बच्चों की व्यावसायिक उत्तम आचरण और उत्तम निहित सर्वोत्तम गुना की आदत को प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। कहने का मतलब यह है कि सभी लोगों के जीवन में अनुशासन का काफी महत्व होता है। क्योंकि अनुशासन के बिना आप का जीवन व्यर्थ है।
यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं कि विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन का क्या महत्व होता है:-
दोस्तों मैं आपको बता दूं कि यदि विद्यार्थी के जीवन में अनुशासन नहीं रहता है तो उसका कोई महत्व नहीं होता। क्योंकि यदि विद्यार्थी को स्कूल में अनुशासन नहीं सिखाया जाएगा तो वह मूर्ख की तरह कार्य करेगा खाने का मतलब यह है कि वह अपने से बड़ों का आदर नहीं करेगा, पढ़ाई लिखाई नहीं करेगा लोगों से लड़ाई झगड़ा करेगा इसे हम अनुशासन रहित छात्र कह सकते हैं। और जो छात्र हमेशा अपने शिक्षकों का आदर करता है, हमेशा उनके साथ अच्छे से पेश आता है, अपने मित्रों की हमेशा सहायता करता है उसे हम अनुशासित छात्र कहते हैं।
दोस्तों एक विद्यार्थी हमेशा अनुशासन का पालन करता है तो उसका जीवन सफल हो सकता है क्योंकि जीवन में अनुशासन का होना सबसे अधिक आवश्यक है। यदि विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन जैसी चीज नहीं है तो उनका जीवन व्यर्थ है।
