S
Feb 24, 2022health-beauty

कौन सी चीज़ें दूध के साथ कभी ना खाएं?

3 Answers
2

 दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने पर नुकसान भी हो सकता है। अकसर देखा जाता है कई लोग दूध पीते वक़्त कुछ न कुछ खाते रहते है, लेकिन कई लोग इस बात से अवगत नहीं है की किन चीज़ों को दूध के साथ खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा और आप बीमार पड़ सकते है |

Article image
(courtesy-SheKnows)

आयुर्वेद के अनुसार, कुछ चीजों को साथ खाने पर पाचन संबंधी परेशानियां, वजन बढ़ना और त्स्किवचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। उड़द दाल और दूध दोनों ही पचने में समय लेते हैं। इन्हें एक ही वक्त में एक साथ लेने पर गैस की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में इस बात को जानना बहुत जरुरी है की आपको दूध के साथ किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए और किन चीज़ो का नहीं |


- नमकीन या चिप्स -
दूध के साथ चिप्स, नमकीन खाने से बचें। नमक के कारण दूध में मौजूद प्रोटीन का पूरा फायदा नहीं मिल पाता। इसके अलावा इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

- प्याज -
खाने में प्याज है तो उसके साथ या बाद में दूध कभी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इस कॉम्बिनेशन से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा जैसी गंभीर स्किन समस्याएं हो सकती हैं।

- मिर्च -
मिर्च-मसाले वाला खाना खा रहे हैं तो इनके साथ दूध या दूध से बनी चीजें खाने से बचें वर्ण आपको पेट दर्द, एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है।

- मछली -
दूध और मछली कभी भी नहीं क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जबकि दूध की तासीर ठंडी होती है। इन्हें साथ लेने पर गैस, एलर्जी की परेशानी हो जाती है |
- दही -
दूध और दही से बनी चीजें एक ही वक्त में न खाएं। इन्हें साथ खाने पर भी आपको एसिडिटी, गैस, उल्टी और अपच जैसी परेशानियां हो सकती है।




1
S
Feb 19, 2022

•दूध पीने के बाद तुरंत दही का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यदि आप दूध और दही साथ मे खाते है, तो आपका पेट खराब भी हो सकता है।

•दूध पीने से प्रोटीन मिलती है, लेकिन दूध के साथ मांस नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यदि आप दूध पीने के बाद तुरंत मांस सेवन करने से एलर्जी भी हो सकती है।


•दूध पीने के बाद खट्टे फलो जैसे :-संतरा,नीबू,इमली, आडू,आनानास आदि का सेवन दूध के साथ गलती से भी नहीं करना चाहिए,क्योंकि ऐसा करने से पाचन क्रिया सबंधी कई सारी समस्याऐ हो सकती है।

Article image

1
avatar
Feb 24, 2022

दूध हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसे हम दूध के साथ खा लेते हैं तो वह हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए हम आपको बताना चाहते हैं कि आप को दूध के साथ किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

नमकीन या चिप्स :-

दूध के साथ नमकीन या चिप्स जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि इन में नमक के कारण दूध में मौजूद पूरा प्रोटीन नहीं मिल पाता है। और इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकते हैं।

मछली:-

मछली इसका तासीर गर्म होता है और दूध का तासीर ठंडा होता है यदि आप इन्हें साथ में सेवन करते हैं तो गैस और एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा दूध के साथ मिर्च, प्याज, दही, नींबू इन सभी चीजों का भूलकर भी दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए।Article image

1