S
Updated on Mar 24, 2026entertainment

मेरठ की क्या चीज़े मशहूर हैं?

8
3 Answers

avatar
Modern India Explorer
Updated on Mar 23, 2026

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि मेरठ की कौन सी चीज मशहूर है। :-

मेरठ दिल्ली से लगभग 72 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में स्थित है। मेरठ का असली नाम माया राष्ट्र शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है माया का देश अर्थात मेरठ माया के देश के नाम से भी जाना जाता है।

सबसे पहले मेरठ 1857 के मशहूर पहली आजादी की लड़ाई के लिए जाना जाता है ऐसा माना जाता है कि 1857 में जो पहली आजादी की लड़ाई हुई थी वह मेरठ में हुई थी। मेरठ के राजा कदम सिंह थे और कदम सिंह 1857 ई के स्वतंत्रता संग्राम में मेरठ के पूर्वी क्षेत्र में क्रांतिकारियों के नेता थे। इसके बाद मेरठ और कई चीजों के लिए मशहूर है जैसे कि मेरठ के खिलौने बहुत मशहूर हैं और यहां के खिलौने पूरे विश्व भर में प्रयोग होते हैं अगर खिलौने में बात करु तो यहां के क्रिकेट का बल्ला सबसे मशहूर खिलौना है और यह विश्व भर में प्रयोग होता है। मेरठ में कई प्रकार के खेलों के लिए खेल अकादमी भी है। इसी कारण मेरठ को भारत की क्रीड़ा राजधानी कहा जाता है। मेरठ में विभिन्न प्रकार के खेल बनाए जाते इसी कारण मेरठ को भारत का खेल का शहर भी कहा जाता है।

अगर मेरठ में खाने की बात करूं तो मेरठ में खाने की चीजों में निम्नलिखित चीज मशहूर हैं जैसे की गजक और रेवड़ी मेरठ में प्रसिद्ध हैं। गजक और रेवड़ी तिल और गुड़ से बनाई जाती है। अगर मेरठ में मिठाइयों की बात करूं तो मेरठ के लोकप्रिय मिठाइयां नानखटाई,पेठा और सोन हलवा है जो सभी मिठाई की दुकानों में आसानी से मिल जाता है। चलिए मैं आपको बताती हूं कि मेरठ एक अच्छा शहर है या नहीं है। मेरठ उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है जो एक बहुत बड़ा शहर है और इसमें जनसंख्या भी अत्यधिक है इस कारण इस शहर में गंदगी बहुत ज्यादा होती है और इस शहर मे प्रदूषण भी अधिक होता है। अगर प्रदूषण की दृष्टि से देखा तो मेरठ एक अच्छा शहर नहीं है। अगर खेल इत्यादि के बारे में बात करु तो इन सब चीजों के लिए मेरठ एक अच्छा शहर है।

Letsdiskuss

3
avatar
Updated on Mar 23, 2026

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि मेरठ की क्या चीज मशहूर है। शायद आप नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं। लेकिन इससे पहले हम आपको मेरठ के बारे में कुछ जानकारी देना चाहेंगे।

मैं आपको बता दूं कि दिल्ली से 72 किलोमीटर की दूरी पर मेरठ शहर स्थित है। यह शहर गंगा और यमुना नदी के बीच में बसा हुआ है। इसके अलावा यह अपने तेज विकास और औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार देने वाला शहरों में से एक है। दोस्तों मेरठ शहर रावण का ससुराल भी कहलाता है मेरठ शहर में कई सारे घूमने के लिए पर्यटन स्थल भी है यह शहर पूरी दुनिया में फेमस है मैं आपको बता दूं कि इस शहर से अंग्रेजों के खिलाफ पहली क्रांति की शुरुआत की गई थी। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि मेरठ शहर में कौन सी चीज मशहूर है।

यदि आप खाने के शौकीन है तो मेरठ शहर एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है क्योंकि यहां पर एक से बढ़कर एक लाजीज चीजे खाने को मिल जाएगी। यहां पर मैं आपको कुछ फेमस डिशेस के नाम बताना चाहूंगी जो मेरठ में प्रसिद्ध है।

 व्हीट ग्रास का जूस :- दोस्तों शायद आप नहीं जानते होंगे कि मेरठ में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध व्हीट ग्रास का जूस है। जब भी आप स्ट्रीट फूड मार्केट में घूमने के लिए जाएंगे तो आपको वहां पर सभी स्लॉट में जूस मिल जाएगा। लेकिन यह खासकर मल्होत्रा स्टॉल का बहुत पॉपुलर ड्रिंक है। यह स्टॉल आपको चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के सामने स्थित मिलेगा।

गोलगप्पे:- दोस्तों गोलगप्पे का नाम सुनकर मुंह में पानी है आना तो स्वाभाविक है। लड़के हो या लड़की सभी गोलगप्पे खाना पसंद करते हैं मैं आपको बता दूं कि मेरठ में भी गोलगप्पे सबसे ज्यादा मशहूर है। मेरठ में आपको अरबी कॉलेज के पास एक बृजमोहन टिक्की स्टॉल मिलेगी जहां पर सबसे अच्छे गोलगप्पे खाने को मिलते हैं।

Letsdiskuss

4
P
Answered on Mar 23, 2026

उत्तर प्रदेश का मेरठ अपने इतिहास, उद्योग और खास चीज़ों के लिए जाना जाता है।

खेल सामग्री (Sports Goods):

मेरठ भारत में खेल के सामान बनाने के लिए बहुत प्रसिद्ध है, खासकर क्रिकेट बैट और अन्य स्पोर्ट्स आइटम।

कैंची और हथियार उद्योग:

यहां की बनी कैंची और कुछ पारंपरिक हथियार भी मशहूर हैं।

रिवड़ी और गजक:

मेरठ की मिठाइयों में गजक और रिवड़ी बहुत प्रसिद्ध हैं, खासकर सर्दियों में।

सोना-चांदी का काम:

यहां के ज्वेलरी कारीगर भी काफी मशहूर हैं।

ऐतिहासिक महत्व:

मेरठ 1857 की क्रांति का प्रमुख केंद्र रहा है, इसलिए इसका ऐतिहासिक महत्व भी बहुत बड़ा है।

यह शहर अपने उद्योग, स्वादिष्ट मिठाइयों और ऐतिहासिक पहचान के लिए जाना जाता है।

React