मूंगफली एक ऐसी फसल है जिसका प्रयोग हम कच्चा या पका कर दोनो तरह से करते है।
यह खाने मे जितनी स्वादिष्ट होती हैं उतनी ही हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद भी है।
मूंगफली का प्रयोग हम भुन कर खाने मे, तल कर , पुलाव या व्रत के साबुदाना बनाने में करते है। अक्सर जो लोग डाइटिंग की प्लानिंग करते है वह मूंगफली को डाइट मे शामिल जरूर करते है।
मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है।
मूंगफली का सेवन अधिकतर हम सर्दियों में ज्यादा करते है क्योकि इसकी तासीर गर्म होती है सभी नट्स जैसे काजू, बादाम, अखरोट, अंजीर आदि गर्म होते है और सर्दियों में शरीर को गर्माहट प्रदान करते है। लेकिन इन्ही ड्रायफ्रूटस का सेवन गर्मियों में सीमित मात्रा मे ही किया जाना चाहिए।
मूंगफली को किसी भी रूप में खाने से फ़ायदा ही होता है लेकिन उसे भीगा कर उसका सेवन करने से अनेको फायदे मिलते है जैसे :-
- मूंगफली मे प्रोटीन अधिक मात्रा मे पाया जाता हैं । यदि गर्भवती महिला इसका सेवन करती हैं तो उसके शिशु का विकास तेजी से होता है।
- इसमे ओमेगा 3 भी भरपूर होता है जो त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका प्रयोग लेप बना कर भी किया जाता हैं।
- मूंगफली को रात भर भीगा कर सुबह उसको पीस कर चेहरे पर लगाने से चेहरे मे चमक आती हैं। आप इसमे कुछ बुँदे गुलाब जल की और थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकती हैं।
- इसमे मौजूद पोलीफेनोलिक एंटीऑक्सिटेंट की अधिकता की वजह से यह बड़ी से बड़ी बीमारी जैसे कैंसर से हमारी रक्षा करता है।
- इसमे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। इसका सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी अच्छा माना गया है।
- यह पाचन को बेहतर बनाता है । इसमे उपस्थित फाइबर शरीर मे मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है।




