Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyचॉकलेट में आखिर क्या होता है जो सभी को ल...
S

| Updated on July 8, 2023 | health-beauty

चॉकलेट में आखिर क्या होता है जो सभी को लग जाता है इसका चस्का?

2 Answers
230 views
S

@sumansingh9146 | Posted on July 6, 2023

बच्चो, बूढ़े, नौजवानों सभी क़ो चॉकलेट खाना पसंद होता है,बच्चों को सबसे अधिक चॉकलेट खाना पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट मे क्या मिला होता है जिसके कारण सभी लोगो क़ो चॉकलेट खाने का चस्का लग जाता है तो चलिए आज आपको इस बारे मे बताते है

लोगो क़ो कैसे लगती है चॉकलेट की लत?

चॉकलेट खाना और चॉकलेट खाना पसंद करना एक अलग बात होती है, पर उसे दीवानों की तरह पसंद करना और आपके मन में उसके लिए तलब उठना दूसरी अलग बात हो गयी,लेकिन यदि आपका मन चॉकलेट खाने का होता है तो आप चॉकलेट खाए बिना नहीं रह पाएंगे क्योंकि आपके शरीर में चॉकलेट ना खाने पर कुछ बदलाव दिख दिख रहे है तो फिर आपको चॉकलेट एडिक्शन हो गया है इसलिए आपको चॉकलेट खाने का मन नहीं बल्कि चॉकलेट खाने की लत लग जाती है।


क्यों लगता है लोगो क़ो चॉकलेट का चस्का?

कई लोगो क़ो चॉकलेट का चस्का लगने के पीछे कई कारण हो सकती हैं,जैसे कि चॉकलेट का ज्यादा मीठा होना। इसी वजह से ज्यादातर लोगों को चॉकलेट खाने की लत या चस्का लग जाता है, क्योंकि चॉकलेट मे पाई जाने वाली कैफीन होती है जिसके कारण लोगो क़ो चॉकलेट खाने का चस्का लगता है लेकिन डार्क चॉकलेट में अधिक मात्रा मे कैफीन पाया जाता है।रिचार्ज के अनुसार, एक डार्क चॉकलेट में करीब 22.7 मिली ग्राम कैफीन पायी जाती है,इसी की वजह ज्यादातर लड़कियां और बच्चे चॉकलेट खाना शुरू करते हैं और इस कैफीन का असर, बच्चों, लड़कियों, बूढ़ो के ऊपर पड़ता है और वह एक दिन क्या एक मिनट चॉकलेट खाये बिना नहीं रह सकते है, कैफ़ीन के कारण होता है।

लेकिन आज के समय बूढ़े कम और लड़कियां और बच्चे चॉकलेट ज्यादा खाते है, चॉकलेट मे कैफ़ीन पायी जाती है, ज़ब बच्चे चॉकलेट ज्यादा खाने लगते है जिस कारण से चॉकलेट मे मिली कैफ़ीन बच्चो की सेहत मे बुरा असर पड़ता है, कैफ़ीन के कारण बच्चे की किडनी, लिवर भी खराब हो सकती है।

चॉकलेट की लत कैसे छुड़वाये?

किसी भी लत से बाहर आना आसान नहीं होता है आपको चाहे ड्रग्स की लत हो या सिगरेट की या फिर चॉकलेट खाने की लत हो, यदि आप इन सब चीजों से बाहर निकलना चाहते हैं तो आपने आपको सबसे पहले मजबूत करना होगा तब जाकर आप अपनी इस आदत क़ो छोड़ने की कोशिश कर पाएंगे हैं , क्योकि चॉकलेट मे मौजूद कैफीन अपना असर दिखाना जल्दी शुरू कर देती है, इसकी वजह से आपको सिरदर्द हो सकता है,आपके ब्लड शुगर लेवल पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है,इन सबसे बाहर निकलने के लिए आपको अपने मन को मजबूत करना होगा। चॉकलेट की लत से बाहर आने के लिए हर्बल टी की मदद से भी इसकी लत से पीछा छुड़वाया जा सकता है,और बिस्किट, नमकीन खाने से भी चॉकलेट खाने की आदत छूट जाएगी।Article image

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on July 7, 2023

वर्तमान समय मे बच्चे बहुत ज्यादा चॉकलेट खाना पसंद करते है, उन्हें चॉकलेट नहीं मिलती है तो वह रोने लगते है खाना नहीं खाते है,यूँ कहे तो जैसे बच्चो क़ो चॉकलेट खाने का चस्का सा लग जाता है। दरअसल चॉकलेट मे कैफ़ीन अधिक मात्रा मे पाया जाता है जिस कारण से बच्चो क़ो चॉकलेट खाने का चस्का लग जाता है और बच्चे बिना चॉकलेट खाये एक मिनट नहीं रह सकते है, एक चॉकलेट मे लगभग 22.7मिलीग्राम कैफ़ीन मिलायी जाती है।Article image

0 Comments