H
Updated on Mar 23, 2024others

औपचारिक पत्र किसे कहते हैं ?

4
1 Answers

avatar
Modern India Explorer
Answered on Mar 23, 2024

दोस्तों आप सभी पत्र तो लिखते हैं और पत्र हर तरह के लिखे जाते हैं।कोई पत्र अपने मित्र के लिए लिखता है,कोई पत्र अपने पिता के लिए लिखता है, कोई पत्र अपने भाई के लिए लिखता है,तो कोई पत्र अपने स्कूल के टीचर के लिए लिखता है कोई पत्र अपने सरकारी नौकरी के लिए अधिकारियों को लिखता है, कोई पत्रअपने निजी कार्य को करवाने के लिए बड़े-बड़े सरकारी अफसरों को पत्र लिखता है। पत्र हमारे जीवन में विशेष होता है हम अपने हर कार्य को करवाने के लिए पत्र लिखते हैं। स्कूल या कॉलेज की बात की जाए तो हमें स्कॉलरशिप लेने के लिए या अंक सूची मार्कशीट लेने के लिए भी पत्र लिखना पड़ता है। टीसी भी लेने के लिए हमें पत्र लिखना पड़ता है। क्या आपको पता है कि पत्र कितने प्रकार के होते हैं और कौन से पत्र किन को लिखे जाते हैं। अगर नहीं पता तो चलिए मैं आपको बताती हूं कि पत्र कितने प्रकार के होते हैं पत्र दो प्रकार के होते हैं जिनमें से एक औपचारिक पत्र होता है और एक अनौपचारिक पत्र होता है।

चलिए मैं आपको बताती हूं की औपचारिक पत्र किसे कहते हैं- औपचारिक पत्र ऐसे पत्र होते हैं जिनका उपयोग हम किसी कार्य को करवाने के लिए करते हैं जैसे कि  स्कूल में टीसी,अंक सूची या स्कॉलरशिप लेने के लिए हम औपचारिक पत्र लिखते हैं। इसके बाद अगर हम किसी सरकारी कार्य को करवाना चाहते है तो अगर उसमें हमें पत्र लिखना पड़ता है और वह पत्र सरकारी सरकारी अफसर को देना है तो वह पत्र भी औपचारिक पत्र कहलाते हैं।

 कहने का मतलब है कि जिसेसे हमारा कोई संबंध ना हो जैसे की स्कूल के टीचर सरकारी अधिकारी या अन्य क्षेत्र में लगे हुए कर्मचारियों को लिखे गए पत्र औपचारिक पत्र कहलाते हैं।

अब मै आपको बताती हूं कि अनौपचारिक पत्र क्या होते हैं- अनौपचारिक पत्र को हम अपने सगे संबंधी या रिश्तेदारों को लिखते हैं। जैसे कि अगर हम अपने माता-पिता या भाई बहन के लिए पत्र लिखते हैं तो उसे हम अनौपचारिक पत्र कहते हैं।कहने का मतलब है कि जिनसे हमारा संबंध रिस्ता होता है उन्हें हम अनौपचारिक पत्र लिखते हैं। हम मित्र को भी अनौपचारिक पत्र ही लिखते हैं।Article image

2