R
Ruchika Dutta· 4 years ago
Author

ई-क्रेडिट कार्ड क्या है और ये कितना सुरक्षित है?

0
3.5K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on03/10/26

ई-क्रेडिट कार्ड (e-Credit Card), जिसे वर्चुअल क्रेडिट कार्ड भी कहा जाता है, आपके भौतिक (Physical) क्रेडिट कार्ड का एक डिजिटल रूप है। यह कोई प्लास्टिक कार्ड नहीं होता, बल्कि आपके मौजूदा क्रेडिट कार्ड पर आधारित एक ऑनलाइन कार्ड होता है जिसमें 16 अंकों का कार्ड नंबर, सीवीवी (CVV) और एक्सपायरी डेट डिजिटल रूप से जेनरेट की जाती है।

यह कैसे काम करता है?

जब आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, तो सुरक्षा के लिहाज से आप अपने असली कार्ड की जानकारी देने के बजाय नेट बैंकिंग के माध्यम से एक ई-क्रेडिट कार्ड जेनरेट कर सकते हैं। आप इसकी एक सीमा (Limit) और समय सीमा (Validity) तय कर सकते हैं (आमतौर पर यह 24 से 48 घंटे के लिए वैध होता है)।

यह कितना सुरक्षित है?

ई-क्रेडिट कार्ड सुरक्षा के मामले में अत्यंत सुरक्षित माना जाता है। इसके सुरक्षित होने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:

  • असली जानकारी का बचाव: लेनदेन के दौरान आपकी मुख्य कार्ड जानकारी मर्चेंट की वेबसाइट पर साझा नहीं होती, जिससे डेटा हैकिंग का खतरा खत्म हो जाता है।
  • सीमित वैधता: यह कार्ड केवल एक बार के उपयोग (Single use) के लिए होता है और एक निश्चित समय के बाद अपने आप अमान्य हो जाता है।
  • फिक्स्ड लिमिट: आप इसमें उतनी ही राशि डाल सकते हैं जितनी की आपको खरीदारी करनी है। यदि कोई हैकर इस कार्ड की जानकारी चुरा भी ले, तो वह आपके मुख्य बैंक खाते या क्रेडिट लिमिट तक नहीं पहुँच सकता।

निष्कर्ष: यदि आप अक्सर अनजान वेबसाइट्स पर शॉपिंग करते हैं, तो ई-क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना साइबर धोखाधड़ी और फिशिंग हमलों से बचने का सबसे स्मार्ट तरीका है।

R
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on08/07/22

E credit कार्ड क्या है और इ- क्रेडिट कार्ड कितना सुरक्षित है यह प्रश्न पूछा गया है।

Letsdiskuss

ई क्रेडिट कार्ड में ई शब्द का मतलब है इलेक्ट्रॉनिक क्रेडिट कार्ड यानी कोई नंबर होता है जिस कोड के माध्यम से आप ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इ क्रेडिट कार्ड को वर्चुअल क्रेडिट कार्ड भी कहा जाता है। यह भौतिक रूप में क्रेडिट कार्ड की तरह नहीं होता है।

Article image

क्रेडिट कार्ड का मतलब होता है कि बिना पैसे के आप कोई चीज खरीद सकते हैं बाद में इस पैसे को जिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है, उस बैंक को ब्याज सहित वापस करना होता है।

बिल्कुल क्रेडिट कार्ड की ही तरह ई क्रेडिट कार्ड है बस इसमें कार्ड नहीं होता बल्कि एक यूनिक नंबर होता है और कोड नंबर होता है।

कई तरह के क्रेडिट कार्ड बैंक द्वारा और कई कंपनियों द्वारा भी जारी किया जाता है जो माइक्रोफाइनेंस वाली कंपनियां है। ई क्रेडिट कार्ड तुरंत आपका बन जाता है और 10,000 से लेकर 50000 तक रुपए की सीमा तक आप खरीदारी कर सकते जिसका भुगतान ब्याज सहित 45 दिनों में वापस करना होता है।

कुछ बैंक 45 दिनों के बाद ही भुगतान करने पर ही ब्याज लेती है। इससे फायदा यह होता है कि जब आपके पास पेमेंट आ जाए तो आप 45 दिन से पहले भुगतान कर सकते हैं और उससे पहले सामान खरीद सकते हैं या शॉपिंग कर सकते हैं।

ई क्रेडिट कार्ड के कई नुकसान भी हैं जैसे अगर इसका पासवर्ड कोड किसी को पता चल जाए तो वह इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन इंटरनेट बैंकिंग जिस तरह से सुरक्षित है वैसे ही ई क्रेडिट कार्ड भी सुरक्षित है बस सावधानी से प्रयोग करने का तरीका आना चाहिए।

कई माइक्रो फाइनेंस कंपनी इ क्रेडिट कार्ड जारी करती हैं आप कुछ सोच समझ कर उनके टर्मा कंडीशन को पढ़कर ही ई क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए।

ई क्रेडिट बैंक और बड़ी कंपनियां

ई क्रेडिट एक तरह का बैंक ऋण सुविधा है जो कि बैंक की तरफ से और ऋण लेने वाले की तरफ से एग्रीमेंट होता है कि उस पैसे को कब चुकाना है। ई क्रेडिट बहुत आसान है और यह तुरंत प्रोसेसिंग के बाद ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाता है।

ई क्रेडिट कार्ड कितना सुरक्षित है

अगर आपको पैसा उधार लेना है तो सोच समझ कर ले कि आप इसे कब चुका पाएंगे।

कंपनी जो पैसा दे रही उसके ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस को अच्छी तरीके से समझ ले।

ई क्रेडिट कार्ड हमेशा अपनी जरूरत के अनुसार ही लें।

फ्यूल ई क्रेडिट कार्ड, शॉपिंग ई क्रेडिट कार्ड, एजुकेशन इ क्रेडिट कार्ड इस तरह के कई क्रेडिट कार्ड माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई जाती है इन के रूल और एक लेशन को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए।

ई क्रेडिट कार्ड के पासवर्ड और कोड वर्ड को संभाल के रखना चाहिए।

ई केडिट कार्ड के बिल को ध्यान से समझना चाहिए और किसी तरह के अतिरिक्त पैसा काटने पर तुरंत कंप्लेंट करना चाहिए।

Abhishek kant
knowledge education is most important for our life.
View Profile

Abhishek Kant Educator | Journalist | Writer About Me / परिचय Master of Journalism & Mass Communication (MJMC) degree holder with extensive experience in journalism, teaching, and content writing. Passionate about sharing knowledge, telling impactful stories, and inspiring others through meaningful content. मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री के साथ पत्रकारिता, अध्यापन और कंटेंट राइटिंग का समृद्ध अनुभव। अपने लेखन और शिक्षण के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी और विचार साझा करना ही मेरी प्रेरणा है।

0