"अप्रत्यक्ष कर ऐसे व्यक्ति पर लगाया जाता है,जो उसे कर के भार को अन्य व्यक्तियों पर डाल सकता है!वस्तुओ और सेवाओं पर लगाए गए कर अप्रत्यक्ष कर होते है!" अप्रत्यक्ष कर के लाभ -
1) सुविधाजनक - करदाता को कर चुकाने में सुविधा रहती है, क्योंकि विक्रेता इन करो की रकम को वस्तु की कीमत में ही जोड़कर उपभोkataओं से वसूल कर लेता है!
2) लोचदार - ये कर बहुत लोचदार होते है, क्योंकि अनिवार्य वस्तुओं पर कर की दर में थोड़ी सी वृद्धि करने पर इनमें से बहुत अधिक आय प्राप्त हो जाती है!
3) लोकप्रिय - ये कर बहुत लोकप्रिय होते हैं,क्योंकि इनके भुगतान करने में करदाता को बहुत अधिक कष्ट नहीं उठाना पड़ता है!





