चलिए जानते हैं कि सर्वाइकल कैंसर क्या होता है और इसे कैसे रोका जा सकता है।
सबसे पहले जानते हैं कि सर्वाइकल कैंसर क्या है:-
मैं आपको बता दूं कि सर्वाइकल कैंसर वह कैंसर है जो गर्भाशय ग्रीवा, गर्भाशय की गर्दन में या उसके ऊपर बढ़ने लगता है। कैंसर तब होता है जब कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने और फैलने लगती हैं। सर्वाइकल कैंसर आमतौर पर कुछ प्रकार के ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के कारण होता है। जो समय के साथ गर्भाशय ग्रीवा में कैंसर संबंधी परिवर्तन का कारण बनता है। इसी को हम सर्वाइकल कैंसर कहते हैं।
सर्वाइकल कैंसर रोकने के उपाय हम आपको बताएंगे:-
सर्वाइकल कैंसर का उपचार संभव है यदि पहले सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों का पता चल जाता है तो इसका इलाज किया जा सकता है यहां पर मैं आपको बताऊंगी कि आप सर्वाइकल कैंसर का इलाज कैसे करवा सकते हैं।

कैंसर को रोकने के लिए ले सकते हैं सर्जरी की सहायता:-
गर्भाशय ग्रीवा कैंसर को हटाने के लिए सर्जरी की जा सकती है। यह कैंसर कहां पर और कितना फैला हुआ है यह पता चलने के बाद सर्वाइकल कैंसर सर्जरी के प्रकार को निर्धारित करता है साथ में यह भी पता किया जाता है की सर्जरी के बाद आप गर्भधारण करना चाहती है या नहीं।
सर्वाइकल कैंसर को ठीक करने के लिए रेडिएशन थेरेपी की सहायता ले सकते हैं:-
इसमें हाई एनर्जी एक्स-रे बिन का प्रयोग करके कैंसर कोशिकाओं को हटाया जा सकता है । मैं आपको बता दूं कि यह कैंसर के कुछ चरणों में उपयोग किया जाता है। इस तकनीक का उपयोग अन्य उपचार तकनीक के साथ संयोजन में किया जाता है। इसके अलावा आप लाइफस्टाइल में बदलाव करके इस बीमारी से बचाव कर सकते हैं वैक्सीनेशन सर्वाइकल कैंसर से 70 से 80% बचाव कर सकता है।