Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Othersवैश्वीकरण किसे कहते हैं ?
H

| Updated on April 29, 2024 | others

वैश्वीकरण किसे कहते हैं ?

1 Answers
logo

@kirankushwaha3551 | Posted on April 28, 2024

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि वैश्वीकरण किसे कहते हैं।

वैश्वीकरण- पूरे ग्रह पर पाए जाने वाले जैसे कि मनुष्य, वस्तुओ तथा संस्कृत प्रथाओं का आदान-प्रदान करना ही वैश्वीकरण कहलाता है। वैश्वीकरण को हम ग्लोबलाइजेशन भी कहते हैं। ग्लोबलाइजेशन को हिंदी में भूमंडलीकरण कहते हैं।

वैश्वीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके जरिए पूरे विश्व के लोग एक साथ मिलकर एक समाज बनाते हैं तथा एक साथ कार्य करते हैं। वैश्वीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके जरिए दुनिया भर में विभिन्न देशों और संस्थाओं के बीच आर्थिक सामाजिक राजनीतिक तथा सांस्कृतिक संबंधों में समन्वय बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

 

वैश्वीकरण मे विभिन्न  देशों के बीच व्यापार,निवेश, सूचना,संचार,शिक्षा इत्यादि का साझा करना शामिल है। जैसे विभिन्न देश है और जिस देश के पास जो चीज है वह देश अपने यहां से उसे चीज को भेजता है और हमारे भारत देश से अन्य चीज ले जाता है इस प्रकार वैश्वीकरण में  चीजों का आदान-प्रदान होता है।चीजों के अतिरिक्त सेवाओं का भी आदान-प्रदान प्रदान होता है। वैश्वीकरण के द्वारा ही विभिन्न देशों के बीच व्यापार और व्यवसाय में वृद्धि होती है तथा विभिन्न देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होते हैं। वैश्वीकरण के द्वारा ही विभिन्न क्षेत्रों में नई नई तकनीक का विकास होता है। वैश्वीकरण के द्वारा विभिन्न देशों के लोग अपने विचारों  और सांस्कृतिक मान्यताओं का आदान प्रदान करते हैं।

राष्ट्र की बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां वैश्वीकरण प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभा रही है। जो कंपनी  बड़ी होती है वह कंपनी अपने कंपनी के उत्पादित माल को दूसरे देशों में भेजती है और दूसरे देशों के कंपनी में जो माल का उत्पादन होता है उनको अपने देश में लाती है इस प्रकार विभिन्न वस्तुओं और चीजों का आदान -प्रदान होता रहता है।

 

चलिए हम आपको एक आसान उदाहरण के जरिए बताते हैं कि वैश्वीकरण आखिर है क्या-

जैसे आप कपड़े पहनते ही होंगे कपड़े के बाद विभिन्न प्रकार के ज्वेलरी इत्यादि पहनते हैं।पर क्या आपको पता है कि यह कपड़े और ज्वेलरी भारत में ही तैयार किए जाते हैं। कपड़े भारत में भी तैयार किए जाते हैं लेकिन कुछ इस प्रकार के कपड़े होते हैं जो भारत में तैयार नहीं किए जाते इसलिए उन कपड़ों का दूसरे देशों से आयात किया जाता है मतलब की खरीदा जाता हैं तथा हमारे भारत देश में चावल धान इत्यादि बहुत अधिक मात्रा में होते हैं इसी कारण भारत देश को कृषि प्रधान देश भी कहा जाता है।इस कारण हमारे भारत देश से चावल धान इत्यादि का निर्यात किया जाता है।अब आपको समझ में आ गया होगा कि जब हम दूसरे देश से किसी चीज का आयात करते हैं और अपने देश के चीजों का दूसरे देशों में निर्यात करते हैं उसी को वैश्वीकरण कहते हैं।

 

Letsdiskuss

 

0 Comments