S
Sumil Yadav· 6 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

क्या अधिक महत्वपूर्ण है? अच्छा दिखना या स्मार्ट होना?

8
576

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on04/29/24

आपका सवाल बहुत ही इंटरेस्टिंग है आप जानना चाहते हैं कि क्या अधिक महत्वपूर्ण है अच्छा दिखना या स्मार्ट होना तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

दोस्तों यदि बात अच्छे दिखने की की जाए तो हमेशा लोगों के मन में यही ख्याल आता है कि अच्छे दिखने का मतलब होता है सुंदर दिखाई देना तो मैं आपको बता दूं कि अच्छा दिखने का मतलब सुंदर दिखाई देना नहीं होता इसका मतलब यह होता है कि यदि आपका व्यवहार और आपका मन अच्छा है तो आप एक अच्छे व्यक्ति कहलाएंगे। यदि आप लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखते हैं तो लोग आपको हमेशा अच्छा व्यक्ति ही कहेंगे। और यदि स्मार्ट होने की बात की जाए तो स्मार्ट का मतलब यह नहीं होता है कि आप गुड लुकिंग हों स्मार्ट होने का मतलब यह होता है कि आप बुद्धिमान हो, पढ़ाई करने में होशियार हों, किसी भी बिजनेस की आपको अच्छी परख हो, अच्छा सा अच्छा व्यवसाय करते हो ऐसे लोगों को हम स्मार्ट कह सकते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि अच्छा दिखने से ज्यादा जरूरी है स्मार्ट होना। यदि आप अच्छे दिखते हैं तो अच्छी बात है लेकिन अच्छे दिखने के साथ-साथ आपके अंदर स्मार्टनेस के भी गुण होने चाहिए। क्योंकि जो व्यक्ति स्मार्ट होता है वह हमेशा किसी भी व्यक्ति से स्मार्ट तरीके से बात करता है और उसके दिल को जीत लेता है और अपने स्मार्टनेस से लोगों को अपनी और आकर्षित कर लेता है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि इंसान को अच्छा तो भगवान बनाकर भेजता है लेकिन स्मार्ट बनने के लिए आपको अपने अंदर अच्छे-अच्छे गुणो को जागृत करना होगा तभी जाकर आप एक अच्छे और स्मार्ट व्यक्ति बन सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि जो व्यक्ति स्मार्ट होता है वह दुनिया मे हमेशा खुश तो रहता ही है लेकिन लोगों के दिलों में भी राज करता है।

 

Letsdiskuss

 

S
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on04/27/24

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि क्या अधिक महत्वपूर्ण है। अच्छा देखना या स्मार्ट होना इन दोनों में क्या अधिक महत्वपूर्ण है।

अगर मैं बात करूं अच्छा दिखने की तो अच्छा दिखना भी महत्वपूर्ण होता है। अच्छा दिखने का मतलब यह नहीं कि हम खूबसूरत है और हमारा रंग एकदम गोरा चिट्टा है अच्छा दिखने का मतलब यह होता है कि हम अपने आप को अच्छा बनाए रखकर मतलब कि हम साफ सुथरा वस्त्र पहने और अच्छे लोक के साथ लोगों के सामने आए जिससे लोग हमें देखकर कहे कि यह बहुत अच्छा दिखता है इसके कपड़े और इसके हेयर स्टाइल और इसका पहनावा बहुत ही खूबसूरत है।

 

अगर मैं बात करूं स्मार्ट होने की तो स्मार्ट होना अच्छे दिखने से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है क्योंकि जो व्यक्ति स्मार्ट होता है वह अपने आप को अच्छा बना लेता है और अच्छा दिखता है। लेकिन जो व्यक्ति अच्छा दिखता है लेकिन स्मार्ट नहीं होता है तो वह व्यक्ति गंदा सा लगता है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि स्मार्ट होना कितना महत्वपूर्ण होता है-

जो व्यक्ति स्मार्ट होता है वह अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेता है उसे खूबसूरत दिखने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। जो व्यक्ति स्मार्ट होता है वह इतनी प्यारी प्यारी बातें करता है कि लोग उसकी बातों पर मोहित होकर उसकी और अट्रैक्टिव होने लगते हैं।

जो व्यक्ति स्मार्ट होता है वह शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ता है क्योंकि स्मार्ट व्यक्ति के पास बुद्धि ज्यादा होती है और वह अपने बुद्धि के बल से हमेशा प्रगति की ओर बढ़ता है।

 

स्मार्ट व्यक्ति ही व्यवसाय और उद्योग इत्यादि को चलाते हैं और अपने व्यवसाय और उद्योग को काफी आगे तक ले जाते हैं।

स्मार्ट व्यक्ति लोगों के दिलों में राज करते हैं। जो व्यक्ति स्मार्ट होता है लोग उसकी खूबसूरती को नहीं देखते हैं बल्कि उसके गुणों को देखते हुए उसकी  ओर अट्रैक्टिव होने लगते हैं।

 

Letsdiskuss

 

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on05/27/20
पैसा या शिक्षा दोनों में से कौन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है यह हम बाद में तय कर सकते हैं।

आइये कुछ तथ्यों पर विचार करते हैं-

जीवन में शिक्षा का महत्व

पढाई का आज के जीवन में बहुत महत्व है, इसके सिर्फ फायदे ही फायदे है। पढाई से ज्ञान मिलता है, जो इन्सान को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है।

एक खुशहाल जीवन के लिए – अगर आप एक खुशहाल, सुखी जीवन चाहते है, तो आपको शिक्षित होने की बहुत आवश्कता है। शिक्षा के बिना आप जीवन में सफल नहीं हो सकते है, शिक्षा से आपका भविष्य सुंदर व सुरक्षित होता है। शिक्षा अगर आपके पास है तो आप जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते है, आपको किसी के सामने हाथ फ़ैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पैसा कमाने के लिए – खुशहाल जीवन के लिए आज के समय में धन सबसे मुख्य है. धन से सब कुछ नहीं लिया जा सकता है, लेकिन बहुत कुछ लिया जा सकता है. शिक्षित व्यक्ति मेहनत करके अच्छा पैसा कम सकता है, उसे अच्छी जॉब मिल सकती है. आज के समय में जितने ज्यादा आप शिक्षित होंगें, उतना अच्छा आपका करियर बनेगा.

समानता – अगर आप चाहते है कि आपके साथ कोई भेदभाव न हो तो आपको शिक्षित होना बहुत जरुरी है। कोई इन्सान किसी भी धर्म, जाति, लिंग का हो अगर वो शिक्षित हो तो उसे एक समान दर्जा मिलता है।


Khurram Shahzad
View Profile
4
Replying to the question above
Answered on05/24/20
मेरी नजरों में स्मार्ट होना अघिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि स्मार्ट होना का मतलब है हम सभी क्षेत्रों में अच्छे हैं सुंदरता, पढ़ाई, प्रतिभा इत्यादि

नाम:कुमार किशन कीर्ति,युवा लेखक,शायर मूल नाम:सोनू कुमार पाण्डेय शिक्षा:बी०ए०हिंदी(प्रतिष्ठा) कार्य:स्वत्रंत लेखन

4