दोस्तो, आज भी भाग दौड़ भरी ज़िंदगी मे पोषक तत्वों से भरपूर भोजन कोई नही कर पाता।
व्यस्त जीवन में जंक फूड ने अपना बड़ा स्थान बना लिया है। जो लोग थोड़ा भी अपने लिए सजग है वह माँस, अंडा मछली का सेवन करके अपनी शरीर के लिए जरूरी प्रोटिन आदि की मात्रा को पूर्ण कर लेते है लेकिन जो व्यक्ति शाकाहारी है वह शरीर की दैनिक जरूरतों को कैसे पूरा करे?
तो शाकाहारी व्यक्तियों के लिए सबसे अच्छा फूड सोयाबीन है। यह एक फली है। इसमे भरपूर मात्रा मे प्रोटीन पाया जाता है। इसक सेवन के पश्चात किसी कर सुपर फूड खाने की आवश्यकता नही पड़ती है।
इसको भीगा कर खाने के अनेको फायदे है। यह शरीर को तंदुरस्त और फुर्तीला बनाता है। इसमे मौजूद विटामिन ए, बी, डी, ई, कार्ब्स, आयरन, प्रोटीन जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते है।
यदि आपका वजन कम है तो भीगे हुए सोयाबीन का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता हैं। इसमे वजन बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते है।
यह बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करकेे उसे अच्छे कोलेस्ट्रॉल मे बदलता है।
इसके सेवन करने से रक्त प्रवाह अच्छे से होता है। जो हार्ट के लिए बहुत अच्छा होता है और हार्ट को स्वस्थ रखता है।
यह मानसिक रोगियों के लिए काफी अच्छा होता है। इसमे हर्मोंस को कंट्रोल करने की क्षमता होती हैं।
इसमे पाया जाने वाले आइसोफ्लेवोन्स कैंसर जैसे खतरे को कम करता है।
ऐनिमिया की बीमारी से निजात पाने के लिए सोयाबीन का सेवन भीगा कर करने से फायदा मिलता है।
इसमे लेसिथिन नामक तत्व पाया जाता हैं जो लिवर के लिए लाभदायक होता है।
सोयाबीन का सेवन अधिक मात्रा मे नही किया जाना चाहिए। प्रतिदिन केवल 100ग्राम सोयाबीन का ही सेवन किया जाना चाहिए।
35 ग्राम प्रोटीन प्राप्त करने के लिए हमे 100 ग्राम सोयाबीन का सेवन करना पड़ता है।
मध्य प्रदेश सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।




