M
Jul 16, 2019food-cooking

सुबह में सबसे अच्छा नाश्ता क्या है?

2
3 Answers

सुबह में सबसे अच्छा नाश्ता पनीर पराठा और चाय होता है मुझे तो इससे अच्छा कुछ और नहीं लगता है | इसलिए आज मैं आपको पनीर का लज़ीज़ पराठा बनाने की विधि के बारें में बताने जा रही हूँ |


Article imagecourtesy-Awesome Cuisine


समाग्री -


- 1 कप आटा

- 1 कप पनीर मैश किया हुआ
- 5-6 चम्मच तेल पराठे सेकने के लिए
- 1/2 चम्मच नमक
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 छोटा कटोरी हरा धनिया

विधि -

- आप सुबह के नाश्ते में एक परात मेंआटा,नमक और आधा चमच्च तेल मिलाकर आटा गूंथे |

- ज़रुरत के अनुसार पानी डालकर नर्म आटा गूथने की कोशिश करें |

- उसके बाद आप एक कटोरे में मैश किया पनीर,नमक,काली मिर्च,हरा धनिया,पिसा जीरा,हरी मिर्च मिलाएं |

- अब आटे का गोला बनाए,उसे हथेलियों से दबाएँ और फिर आटे की लोई को सूखे आटे में लपटे कर थोड़ा बेलें और बीच में पनीर का मसाला भर दें |

- उसके बाद किनारों को बीच में लाकर सील कर दें |

- अब लोई को पराठे की शेप में बनाकर,गरम तवे पर सेकें और जब पराठे की सतह पर बुलबुले दिखें,तब उसे दूसरी तरफ से तेल लगाकर सकें |
- जब पनीर पराठे दोनों तरफ से सिक जाएं,उन्हें प्लेट में निकालें |

- ये लीजिये आपका सुबह का लज़ीज़ नाश्ता बिलकुल तैयार है |


1
अब यह तो अपने ऊपर निर्भर करता है की सुबह के नाश्ते में हमें क्या पसन्द है, फिर भी अंडा,दूध,रोटी,ब्रेड लिया जा सकता है
1
V
Jun 14, 2021

आजकल की व्यस्त जिंदगी में सुबह का नाश्ता हमारे सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए योग गुरु आचार्य डॉक्टर्स और डाइटीशियन सुबह का नाश्ता जरूर करने की सलाह देते हैं। परंतु सुबह का नाश्ता तभी कारगर सिद्ध होता है जब इसमें पोस्टिक चीजों को शामिल करेंगे। आप हर रोज सुबह नाश्ता तो अवश्य करते होंगे परंतु इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि आप किस तरह का नाश्ता ले रहे हैं।

अगर सुबह के नाश्ते की बात करें तो भारत सहित दुनियाँ के हर घर मे मुख्य रूप से सैंडविच दलिया रोटी सब्जी पराठे, पोहे या उपमा जैसी कई चीजों को बनाया जाता है। परंतु सुबह का नाश्ता एक संतुलित आहार होना चाहिए। जिसमें कि निश्चित अनुपात में कैलोरी प्रोटीन खनिज विटामिन व पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए। इसके अलावा फाइबर एंटीऑक्सीडेंट को भी भोजन में शामिल किया जाना चाहिए। आजकल की व्यस्त जिंदगी में मानव ने खाने पीने का तरीका ही बदल दिया है। पश्चिमी संस्कृति को अपनाते अपनाते आज हमारे देश के लोग भारतीय संस्कृति को दिन- प्रतिदिन भूलते जा रहे हैं और हमारे खाने के नियम को छोड़कर पश्चिमी देशों के खाने के तरीके को अपना रहे हैं। और ऐसी चीजों का सेवन करने लगे हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। चीन की तुलना में अन्य देश अभी भी अच्छा खाना खाते हैं। परंतु यदि बात चीन की की जाए तो चीन में तो लोग हर तरह के जीव को जिंदा ही उबालकर खा रहे हैं। परंतु हम भारतीयो को अपनी संस्कृति को अपनाते हुए एक पौष्टिक खाने का सेवन करना चाहिए। और एक संतुलित आहार लेना चाहिए। हमें सुबह के खाने में 60-70% कार्बोहाइड्रेट व 10-12%प्रोटीन व 20-25%वसा लेना चाहिए।

एक मुट्ठी जितनी 7 से 8 घंटे तक दिखाई हुई मूंगफली मे यदि किसी भी एक फल को मिलाकर सुबह हम नाश्ते में खाए तो यह हमारे शरीर के लिए बहुत ऊर्जावान होगा। जिससे हम दिनभर तरोताजा रहेंगे। क्योंकि भीगी हुई मूंगफली में एक संपूर्ण भोजन जितनी ताकत होती है। जो हमारे शरीर में पित्त की बीमारी को ठीक करती हैं। और यदि शरीर में पित्त की बीमारी ना हो तो हमारी पाचन क्रिया बहुत हद तक अच्छी होती हैं। परंतु मूंगफली का शुद्ध होना आवश्यक है।

इसके अलावा सुबह में हमें हल्की चीजों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हल्के खाने से हमारी इम्यूनिटी अच्छी रहती है। हमारे सुबह के खाने में कच्ची सब्जियां व अंकुरित दाल होनी चाहिए। क्योंकि कच्ची सब्जियों और अंकुरित दाल खाने से हमारी पाचन क्रिया मजबूत होती है। जिसमें हम खीरा टमाटर गाजर और फल खा सकते हैं।

पेय पदार्थों में जूस पीना जरूर सेहतमंद है, लेकिन बेहतर होगा अगर आप ताजे फलों को काटकर खाएं। जिससे शर्करा और कैलोरी मिलती है। साथ साथसुबह नाश्ते मे दही भी खानी चाहिए।

सुबह मे संतुलित आहार लेने के साथ हमें रोज सुबह योगा भी करना चाहिए। क्योंकि योगा करने से हमारा शरीर और मन मस्तिष्क के दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।Article image

ये भी पढ़े - आपके क्षेत्र में एक मुख्य नाश्ता क्या है?

1