अ
May 27, 2019
गर्मियों के मौसम में खरबूजा तरबूज़ा तो आता ही आता है। यहाँ तक की डॉक्टर्स भी गर्मी में शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने के लिए इसे खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि खरबूजे में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए आज हम आपको खरबूजे से तैयार होने वाली एक मजेदार रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो आपके घरवालों को भी पक्का पसंद आएगी। आज आपको आसान तरीके से घर पर खरबूजा मिल्क शेक बनाने की विधि बताएँगे |
(courtesy-Vijaya Karnataka)
सामग्री :-
- 1 - खरबूजा
- 250 ml - दूध
- चुटकी भर - इलाइची पाउडर
- 4 टी स्पून चीनी
- 4-5 - काजू
- 4-5 - पिस्ता
विधि:-
- खरबूजा मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले आप सबसे पहले खरबूजे को काट लें।
- उसके बाद काजू और पिस्ता को भी बारीक - बारीक टुकड़ों में काट कर एक साथ रख लें |
- अब आप खरबूजे के टुकड़ों में दूध, इलाइची पाउडर और चीनी को मिक्सर में डालकर अच्छे से फेंट लें।
- ये लीजिये अब आपका yummy खरबूजा शेक तैयार है।
- आप इसे काजू और पिस्ता से गार्निश कर के सबको सर्व करें।
2





