गाजर का हलवा एक ऐसा हलवा है जिसे सभी लोग खाना पसंद करते हैं क्योंकि यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान होता है तो चलिए आज हम आपको गाजर का हलवा बनाने की आसान विधि बताते हैं।
आवश्यक सामग्री:-
दो कप छिली हुई कद्दूकस गाजर
एक कप दूध
एक कटोरी चीनी
दो चम्मच घी
10 काजू टुकड़ों में कटी हुई
10 बदाम टुकड़ों में कटी हुई
8 किसमिस
एक चम्मच इलायची पाउडर
गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी:-
गाजर का हलवा बनाने के लिए एक कड़ाही लेना है उसमें दो चम्मच घी डालना है घी गर्म होने के बाद उसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर को डालकर 5 मिनट तक भूनना है अब मिश्रण में दूध डालकर तेज आंच में गाजर को पकाना है जब मिश्रा थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैस की आज को धीमा कर देना है और गाजर को चमचे से चलाते रहना ताकि गाजर नीचे से जले ना इसे 15 से 20 मिनट तक पकने देना है अब इसमें चीनी काजू बादाम और किशमिश को डाल कर अच्छे से मिलाना है इसे 3 से 4 मिनट तक पकाना है ताकि चीनी पिघल जाए फिर इलायची का पाउडर डालकर अच्छे से मिलाना है और गैस को बंद कर देना है इस तरह आप का आसान विधि से गाजर का हलवा तैयार।
