Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Mar 9, 2018sports

Paralympics game का क्या अर्थ हैं, और दीपा मलिक कौन हैं ?

1 Answers
0

@rahulaobaraॉya6964Jun 29, 2018
पैरालिंपिक खेलों में एक महिला ने भारत के लिए इतिहास रचा है |18 साल से व्हीलचेयर पर होने के बाद भी दीपा मलिक एक मिशाल बनी भारत के लिए और भारत मे रहने वाले लोगो के लिए | भारत की दीपा मलिक ने शॉट-पट में रजत पदक जीत लिया है | दीपा ने 4.61 मीटर तक गोला फ़ेंका और दूसरे स्थान पर रहीं | पैरालिंपिक खेलों में मेडल जीतने वाली दीपा मलिक पहली भारतीय महिला बन गई हैं |

45 साल की दीपा मलिक हरियाणा से हैं,और साल 2012 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ा गया था | दीपा ने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं | वो शॉट-पट के अलावा, जैवलिन थ्रो और मोटर साइकलिंग जैसे खेलों में भी खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं | दीपा से पहले इन्हीं पैरालिम्पिक खेलों की हाई जम्प प्रतियोगिता में भारत गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है |

पैरालिंपिक खेल क्या है :-

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें शारीरिक रूप अथवा मानसिक रूप से विकलांग खिलाड़ी भाग लेते हैं। पैरालंपिक खेलद्वितीय विश्व युद्ध के घायल सैनिकों को फिर से मुख्यधारा में लाने के मकसद से हुई थी | स्पाइनल इंज्यूरी के शिकार सैनिकों को ठीक करने के लिए खास तौर इसे शुरू किया गया था। साल 1948 में द्वितीय विश्व युद्ध में घायल हुए सैनिकों की स्पाइनल इंजुरी को ठीक करने के लिए स्टोक मानडेविल अस्पताल में काम कर रहे नियोरोलोजिस्ट सर गुडविंग गुट्टमान ने इस रिहेबिलेशन कार्यक्रम के लिए स्पोर्ट्स को चुना था। इन खेलों को तब अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर गेम्स का नाम दिया गया |


Article image

0
4