H
Updated on Mar 19, 2026others

मराठी भाषा में आई शब्द का क्या अर्थ है?

8
2 Answers

avatar
Modern India Explorer
Updated on Mar 16, 2026

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि मराठी भाषा में आई शब्द का क्या अर्थ होता है। अगर मैं अंग्रेजी भाषा की बात करूं तो अंग्रेजी भाषा में आई शब्द के दो अर्थ होते हैं एक आई का मतलब मै होता है।एक आई का दूसरा अर्थ आंख होता है। वहीं अगर मैं मराठी भाषा की बात करूं तो मराठी में आई का मतलब माँ होता है। जिस तरह हिंदी भाषा में लोग जन्म देने वाली जननी को माँ कहते हैं उसी तरह  मराठी भाषा में जन्म देने वाली जननी को आई कहते हैं। मराठी लोग मां को आई बोलते हैं। इसी तरह मराठी लोग पापा को भी  बाबा बोलते हैं। जिस तरह  हिंदी भाषा में मां-बाप होते हैं उसी तरह मराठी भाषा में आई बाबा होते हैं। मराठी बोली हिंदी भाषा से अलग होती है कहने का अर्थ एक ही होता है लेकिन बोली,भाषा,शब्द, अलग होते हैं। इसी तरह मराठी भाषा में ऐसी और कई चीजे हैं जो अलग भाषा में बोली जाती हैं। जैसे क्या कर रही हो को मराठी में  काय करत आह बोलते हैं। इसी तरह तुम कैसे हो को मराठी में तू कसा आहेस बोलते हैं।अगर मराठी की बात करु तो मराठी केवल भाषा में ही अलग नहीं है बल्कि वेशभूषा और रीति रिवाज परंपरा में भी अलग है। मराठी के गहने वस्त्र इत्यादि भी हमारे गहने वस्त्र से अलग होते हैं। मराठियों का सबसे अच्छा त्यौहार गणेश उत्सव का त्यौहार होता है यह गणेश उत्सव का त्यौहार बड़े धूमधाम और श्रद्धा से मनाते हैं। यहां पर गणेश जी का स्वागत ढोल,नगाड़े,डीजे इत्यादि से करते हैं और उनका विसर्जन भी ढोल,नगाड़े, डीजे बजवाकर तथा गुलाल उड़ाकर बड़े धूमधाम से मनाते हैं। यहां के लोग गणेश उत्सव में मोदक बनाते हैं और गणेश जी को चढ़ाते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मोदक गणेश जी का फेवरेट व्यंजन होता है।मराठियों के यहां लगभग हर घर में गणेश जी विराजमान होते हैं। लेकिन मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मराठी भाषा महाराष्ट्र में बोली जाती है।

Letsdiskuss

4
P
Random Facts Enthusiast
Answered on Mar 18, 2026

मराठी भाषा में आई एक बहुत ही भावनात्मक और सामान्य रूप से उपयोग होने वाला शब्द है। आई का अर्थ होता है माँ।

यह शब्द अपने माता के लिए स्नेह, प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के लिए बोला जाता है। मराठी बोलने वाले लोग अपनी मां को आई कहकर संबोधित करते हैं।

यह केवल एक शब्द नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा हुआ संबोधन है, जो ममता, देखभाल और अपनापन दर्शाता है। इस प्रकार आई का मतलब मराठी में माँ होता है, जो प्यार और सम्मान का प्रतीक है। इसी तरह मराठी भाषा में ऐसी और कई चीजे हैं जो अलग भाषा में बोली जाती हैं। जैसे क्या कर रही हो को मराठी में काय करत आह बोलते हैं। इसी तरह तुम कैसे हो को मराठी में तू कसा आहेस बोलते हैं।

React