धन और शुभकामना के लिए सबसे शक्तिशाली मंत्र क्या है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Rohit Valiyan

Cashier ( Kotak Mahindra Bank ) | पोस्ट किया | ज्योतिष


धन और शुभकामना के लिए सबसे शक्तिशाली मंत्र क्या है?


2
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | पोस्ट किया


आज के समय में कौन ऐसा है, जो धन नहीं चाहता | सभी को धन की इच्छा होती है | धन संपत्ति की इच्छा सभी रखते हैं, और इसके चलते लोग दिन रात भाग दौड़ करते रहते हैं | आज आपको कुछ ऐसे मंत्र के बारें बतातें हैं, जिनसे आपके जीवन में धन और शुभकामना आती है |

धन प्राप्ति के लिए मंत्र :-
ॐ धनाय नम:
ॐ धनाय नमो नम:
ॐ लक्ष्मी नम:
ॐ लक्ष्मी नमो नम:
ॐ लक्ष्मी नारायण नम:
ॐ नारायण नमो नम:
ॐ नारायण नम:
ॐ प्राप्ताय नम:
ॐ प्राप्ताय नमो नम:
ॐ लक्ष्मी नारायण नमो नम:

इन सभी मन्त्रों का आप सुबह, दोपहर, शाम 5- 5 बार जाप करें | ये मंत्र धन प्राप्ति का अच्छा स्त्रोत माना जाता है |
जहाँ शुभकामना का नाम आता है, वहाँ पर गणेश भगवान न हो ऐसा कैसे हो सकता है | गणेश भगवन के मन्त्रों का जाप करने से आपके घर में शुभकामना का आगमन होता है साथ ही आपको यह मंत्र कई मुसीबतों से भी बचाता है |

गणेश मंत्र -
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

इस मंत्र के जाप से आपके सभी दुःख दूर होते हैं, और आपके घर समृद्धि आती है |

Letsdiskuss (Courtesy :Pinterest )


2
0

');