S
Updated on Dec 31, 2025food-cooking

कमल ककड़ी की सब्जी बनाने की रेसिपी क्या है?

14
3 Answers

avatar
Updated on Dec 31, 2025

कमल ककड़ी खाने मे बहोत ही अच्छी लगती है इसकी सब्जी बनाने के लिए हमे चाहिए

समाग्री -

कमल ककड़ी, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, प्याज, टमाटर, अदरक लहसुन का पेस्ट, तेल,जीरा।

विधि -

पहले हम कमल ककड़ी को धो कर काट लेगे फिर उसे तेल मे फ्राई कर लेंगे। फिर एक पेन में तेल गर्म करके जीरा डाल के चटकाते है फिर उसमे प्याज डाल कर उसे पकाते है फिर उसमे टमाटर और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर पकाते है। फिर उसमे सारे सूखे मसाले डालते है। तेल छुटने तक पकाते है। फिर उसमे कमल ककड़ी डाल देते है। गरमा गरम सर्व करे।

यह भी पढ़े - बनारसी चूड़ा मटर कैसे बनाते हैं?

Letsdiskuss

7
avatar
Updated on Dec 31, 2025

कमल ककड़ी की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है इसे आप जब चाहे तब बना सकते हैं इसे बनाना बहुत ही आसान होता है कमल ककड़ी स्वादिष्ट के साथ-साथ इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं

आवश्यक सामग्री:-

  • चार कमल काकड़ी
  • टमाटर
  • दो कप पानी
  • 3 हरी मिर्च
  • एक टुकड़ा हींग
  • एक टुकड़ा अदरक
  • जीरा हल्दी पाउडर
  • मिर्ची पाउडर
  • धनिया
  • तेल
  • स्वाद अनुसार नमक

कमल ककड़ी बनाने की विधि:-

सबसे पहले हमें कमल ककड़ी को लेना है और फिर उसे अच्छी तरीके से धोकर उसे काट लेना है फिर उसे तेल में फ्राई करना है। इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालना है फिर उसमें जीरे का तड़का लगाना है। और फिर उस में कटे हुए प्याज टमाटर हरी मिर्च को तलना है और फिर उसने सभी मसालों को मिक्स कर देना है। मसाला मिक्स होने के बाद कमल ककड़ी को कड़ाही में डाल देना है और इसे तब तक बोलने देना है तब तक यह तेल ला छोड़ दे और फिर हमारा कमल ककड़ी बनकर तैयार। फिर हम इसे सर्व कर सकते हैं।Article image

7
S
Updated on Dec 31, 2025

कमल ककड़ी की सब्जी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, हमें हप्ते मे 1-2बार कमल ककड़ी की सब्जी जरूर बनाना चाहिए। आज हम आपको कमल ककड़ी की स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे है।

कमल ककड़ी की सब्जी बनाने के लिए समाग्री :-

  • 4-6कमल ककड़ी
  • टमाटर 1-2
  • प्याज 1-2
  • लहसुन
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • जीरा
  • हींग
  • हल्दी पाउडर
  • नामक
  • 1चम्मच धनिया पाउडर
  • 1चम्मच मिर्ची पाउडर
  • 1चम्मच गरम मसाला
  • हरी धनिया
  • तेल

कमल ककड़ी की सब्जी बनाने की रेसिपी :-
सबसे पहले कमल ककड़ी को धो ले और कमल ककड़ी को गोल आकार मे काट कर कुकर मे पानी और कटी हुयी कमल ककड़ी डालकर 1-2सिटी आने तक उबाल ले,फिर उबाल जाये तो निकाल कर किसी बर्तन रख ले। अब टमाटर प्याज, लहसुन अदरक हरी मिर्च को काट कर मिक्सर जार डालकर पीस कर पेस्ट बना ले। उसके बाद कड़ाही को चढ़ाये और गरम होने पर तेल डालकर जीरा, हींग डालकर अदरक लहसुन टमाटर प्याज के पेस्ट को अच्छे से फ्राई करे फिर उसमे नामक हल्दी धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर ग्रेवी मे इन सब को अच्छे से मिक्स कर ले फिर ग्रेवी पक जाये तो उसमे उबले हुयी कमल ककड़ी डालकर ग्रेवी मे कमल ककड़ी को मिक्स करे उसके बाद 1-2कप पानी डालकर ग्रेवी को मोटा होने तक पकाये इस तरह गरमा गर्म कमल ककड़ी की सब्जी पक कर तैयार हो जाती है।

Article image

7