जैसा कि आप जानते हैं की एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि एक्सरसाइज करने से हमारे हेल्थ को कई सारे फायदे मिलते हैं। लेकिन मैंने देखा है कि बहुत से लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि आखिर एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है। बहुत से लोगों को लगता है की एक्सरसाइज करने का सही समय सुबह का है और बहुत से लोगों को लगता है की एक्सरसाइज करने का सही समय शाम का है। तो चलिए आज मैं आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करती हूं।

आज यहां पर मैं आपको बताऊंगी की एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है:-
दोस्तों एक रिसर्च में पाया गया है की एक्सरसाइज करने का सही समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर 6:00 तक के बीच का है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर के समय का किया गया वर्कआउट सबसे ज्यादा इफेक्टिव होता है।
चलिए हम आपको बताते हैं कि दोपहर बाद एक्सरसाइज करने के क्या फायदे हैं:-
दोस्तों मैं आपको बता दूं कि दोपहर बाद एक्सरसाइज करने से मसल्स के चोटिल होने की कम संभावना रहती है। मैं आपको बता दूं कि दौड़ने और इंटेक्स एक्सरसाइज करने से चोट लगने का खतरा रहता है। लेकिन दोपहर में ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट काफी कम होती है जिसकी वजह से इंजरी का रिस्क भी कम रहता है।
गहरी नींद लाने में मिलती है मदद:-
यदि आप दोपहर के समय एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपको अच्छी नींद लाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा देर शाम के बाद एक्सरसाइज करने से बॉडी में एनर्जी आ जाती है और नींद आने में दिक्कत आती है। और यदि दोपहर की बात की जाए तो दोपहर के समय एक्सरसाइज करने से गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
यदि आप चाहते हैं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें तो हर व्यक्ति को प्रति सप्ताह हमें कम से कम 3 से 4 दिन एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत बनती है। और आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं।



