M
Health Awareness Writer
Updated on May 7, 2024news-current-topics

सूर्य देव क़ो जल चढ़ाने का सही समय क्या है?

4
1 Answers

avatar
Answered on May 6, 2024

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही समय क्या है शायद आप नहीं जानती होंगे तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-

 

हमारे हिंदू धर्म में सूरज भगवान को जल चढ़ाने का विधान है लेकिन बहुत ही कम लोगों को मालूम है कि सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही तरीका और सही समय क्या है तो चलिए आज मैं उन लोगों को बताती हूं कि सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही समय क्या है जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है।

 

कहते हैं कि प्रतिदिन सूर्य देव को जल चढ़ाने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि भगवान सूर्य देव को जल कितने बजे चढ़ाना चाहिए। दोस्तों शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही समय सुबह 6:15 मिनट से लेकर 6:45 का समय शुभ माना जाता है।  ऐसी मान्यता है कि इस समय में भगवान सूर्य देव को जल से अर्ध्य देने से घर में हमेशा सुख समृद्धि आती है और स्वस्थ काया का आशीर्वाद मिलता है। और सूर्य देव को जल चढ़ाते वक्त एक बात का खास ख्याल रखना है कि सूर्य देव को तांबे का लोटा से ही जल अर्पित करें और जल में फूल, कुमकुम, चावल अवश्य डालें। जब भी सूर्य देव को जल दे तो उसे समय सूर्य मंत्र का जाप अवश्य करें। जल देते समय मुंह को पूर्व दिशा की तरफ रखें। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि सप्ताह का रविवार का दिन भगवान भास्कर को समर्पित है। ऐसे में यदि आप रोजाना जल अर्पित नहीं कर पा रहे हैं तो रविवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य की रोशनी जब भी चुभने लगे तो  जल देना अनुकूल नहीं होता है, बिना स्नान किए अर्ध्य नहीं देना चाहिए।

 

Letsdiskuss

 

 

1