Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Jun 16, 2023astrology

सूर्यग्रह और चंद्रग्रह के प्रकोप से बचने का क्या उपाय है ?

3 Answers
6

@pamditadayaramasharma5207Feb 21, 2019
वैसे तो ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | सभी का अपना मतलब होता है और अपना एक निश्चित स्थान होता है | आज हम सूर्यग्रह और चंद्रग्रह के बारें में बात करते हैं | जिनके प्रकोप से क्या प्रभाव पड़ेगा और जिनके क्या उपाय हो सकते हैं, इन सभी की जानकारी आपको देते हैं |

सूर्यग्रह हमारे नवग्रह में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है | यह हमारी राशि में पिता का स्थान रखता है | अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है |

कमजोर सूर्य होने के कुछ प्रभाव :-
अगर आपकी राशि में सूर्य कमजोर होता है तो आपके गुरु और पिता आपका साथ छोड़ देते हैं | आपको किसी भी कारण से दंड मिल सकता है | आप अच्छी नौकरी खो सकते हैं | उसके सोने की कोई चीज़ खो सकती है | सूर्य का प्रकोप आपके आलास को बढ़ा सकता है | हृदय में दर्द महसूस हो सकता है | स्वास्थ ख़राब होने की सम्भावना होती है | बेवजह का अहंकार बढ़ जाता है और आपको आपके घर से अलग भी होना पड़ सकता है |

उपाय :-
अपने घर की पूर्व दिशा को स्वच्छ रखें,अपने पिता का सम्मान करें | सुबह जल्दी उठने की आदत बनायें , और ग़लत बातों और ग़लत लोगों का साथ न दें | भगवान विष्णु का पूजन करें और बंदर, गाय को भोजन करवाएं | सुबह उगते सूरज को जल चढ़ाएं , और रविवार का व्रत जररू रखें | जब भी घर से निकलें तो मुँह में कुछ मीठा डालकर और पानी पीकर निकलें | प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें |

Article image (Courtesy : bhaskar.com )

इस बात की जानकारी शायद कम लोगों को होगी कि चन्द्रमा समुद्र मंथन के समय प्रकट हुए थे जिन्हें भगवान शिव ने अपने शीश पर धारण कर लिए | चंद्रग्रह हमारी राशि पर माता की भूमिका निभाता है | जब आपकी राशि में चंद्रग्रह कमजोर होता है तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है | आइये चंद्रग्रह के प्रभाव और उसके उपाय बताते हैं |

कमजोर चंद्र होने के कुछ प्रभाव :-
कमजोर चंद्र के बुरे प्रभाव से दूध देने वाला जानवर मर जाता है | अगर आपने घर में घोड़ा पाला हुआ है तो उसकी मृत्यु निश्चित होती है | माँ अक्सर बीमार रहती है, घर में पानी का स्त्रोत सूख जाता है | अच्छा और बुरा महसूस नहीं होता | कमजोर सूर्य पर राहु, केतु या शनि के बुरे प्रभाव की दृष्टि पड़ना अशुभ होता है | चंद्रग्रह का कमजोर होना आपको मानसिक रूप से कमजोर करता है |

उपाय :-
हर रोज माता के चरण छूना चाहिए | भगवान शिव की आराधना करना चाहिए और प्रति सोमवार शिव का पूजन चंद्रग्रह को मजबूती प्रदान करता है | पानी और दूध को साफ़ बर्तन डालकर अपने सिर के पास रख कर सोना चाहिए और सुबह कीकर(बबूल) के वृक्ष की जड़ में उस जल को डाल दें। चावल, सफेद वस्त्र, शंख, सफेद चंदन, सफ़ेद पुष्प, चीनी, बैल, दही और मोती दान करना चाहिए | "ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः " इस मंत्र का जाप करना चाहिए |

Article image (Courtesy : babamahakaal )
0
4
S
@setukushwaha4049Jun 15, 2023

सूर्यग्रह और चंद्रग्रह के प्रकोप से बचने के कई उपाय है -

•सूर्यग्रहण और चन्द्रग्रह के अशुभ प्रकोप से बचने के लिए हमें किसी मंदिर या फिर किसी गरीब क़ो बादाम और नारियल, चावल का दान देना चाहिए।

•सूर्यग्रहण और चन्द्रग्रह के अशुभ प्रकोप से बचने के लिए आपको किसी धार्मिक कार्य मे सहयोगदान देते हुये कुछ पैसे धार्मिक कार्यों मे खर्च कर दे।

Article image

0
3
avatar
@krishnapatel8792Jun 16, 2023

आप जानने के इच्छुक है कि सूर्य ग्रह और चंद्र ग्रह के प्रकोप से बचने के क्या उपाय हैं। तो चलिए हम आपको कुछ उपाय बताते हैं जिनको अपनाकर आप सूर्य गृह और चंद्रग्रह के प्रकोप से बच सकते हैं।

सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के प्रकोप से बचने के लिए गरीबों को कुछ वस्तुएं दान करनी चाहिए जैसे कि नारियल,बादाम ऐसा करने से सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के प्रकोप कम होते हैं। हर रोज सोमवार के दिन स्नान करके भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए ऐसा करने से चंद्र ग्रह का प्रकोप दूर होता है। रोज सुबह माता के चरण छूना चाहिए।

Article image

0
2