2019 में युवराज सिंह ऐसा क्या करने वाले ...

S

| Updated on January 7, 2019 | Sports

2019 में युवराज सिंह ऐसा क्या करने वाले हैं जो उन्हें विश्वकप टीम में जगह मिलें ?

1 Answers
731 views
A

@amankumar6752 | Posted on January 7, 2019

साल 2019 में युवराज सिंह ने दावा किया है की वह IPL में अपनी धमाकेदार और बेहतरीन परफॉरमेंस दे कर और खुद में और अपने क्रिकेट खेलने के तरीको में इतना सुधार लाएंगे की वह आगामी विश्वकप में अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे | युवराज सिंह ने उम्मीद जताई है की वह अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस दे कर आने वाले विश्वकप में अपनी जगह बनाएंगे |

Loading image...

बंगाल के खिलाफ खेले गए " रणजी ट्रॉफी " में युवराज ने कहा की क्रिकेट ने मुझे मेरे जीवन में बहुत कुछ दिया है और जब कभी भी मैं इस बेहतरीन खेल को को अलविदा कहूँ मैं अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहू | युवराज सिंह विश्वकप खेलने के इच्छुक है यह बात तब साबित हो गयी थी जब उन्होंने कहा की वह 2019 तक अभी और खेलेंगे |


भारत ने 2007 के बाद सीधा 2011 में विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था , और दोनों ही मौके ऐसे थे जहाँ पर युवराज सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ एकजुट होकर खेला और अपना बेहद शानदार और बेहतरीन प्रदर्शन दिया | जबकि 2007 में हुए विश्वकप में युवराज सिंह ने दो अर्धशतक भी बनाये थे और साल 2011 में हुए विश्वकप में उन्होंने 9 मैचों में 362 रन बनाए थे , तो इस बात से युवराज सिंह की काबिलियत पर तो शक़ नहीं किया जा सकता है |


लेकिन देखना होगा की आगामी IPl Matches में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, और क्या 2019 का विश्वकप खेलने की उनकी उम्मीद सफल हो पाएँगी या फिर वह इसी साल हमेशा के लिए Retirement ले लेंगे |

0 Comments
2019 में युवराज सिंह ऐसा क्या करने वाले हैं जो उन्हें विश्वकप टीम में जगह मिलें ?