मै अपनी रसोई मे गाजर का हलवा बना रही थी लेकिन उसको बनाने मे बुरी तरह से विफल हो गई थी, क्योंकि जैसे ही गाजर हलवा बना रही थी नीचे से हलवा चलाना भूल गई थी,और हलवा बुरी तरह से जल चूका था।
गाजर हलवा बनाने मे समाग्री :-
गाजर 1किलो
शक़्कर आधा किलो
इलायची
ड्राई फ्रूट्स(काजू, बादाम )
खोबा
घी 1चम्मच
बनाने की विधि :-
मै सबसे पहले गजार को कद्दू कस करने के बाद उसको कड़ाही चूल्हा चढ़ाया और उसमे घी डालकर कददू किये गाजर को अच्छे से भून ली थी और उसमे शक्कर और खोबा एक साथ डाल कर चलाने लगी और फिर गैस तेज थी और तब तक मै इलायची पीसने लगी तब तक नीचे से हलवा बुरी तरह से जल चूका था। क्योंकि मैंने अपनी रसोई से पहली बार गाजर हलवा बनाया था, इसलिए मै हलवा बनाने मे बुरी तरह से विफल रही।


