Entertainment / Lifestyle

शिव मंदिर मे क्या -क्या दान करना चाहिए?

S

| Updated on August 28, 2023 | entertainment

शिव मंदिर मे क्या -क्या दान करना चाहिए?

3 Answers
456 views
M

@meenakushwaha8364 | Posted on August 23, 2023

सावन के महीने मे शिव मंदिर मे हम चांदी की वस्तुओ का दान कर सकते है, क्योंकि सावन के महीने मे चांदी का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप चाहे तो शिव मंदिर मे चांदी के शिव की मूर्ति दान करने से आपके कुंडली मे काल सर्प दोष दूर हो जाता है।


इसके अलावा शिव मंदिर मे चांदी के सिक्के दान करने से आपकी जो भी मनोकामना होती है वह पूरी होती है।Loading image...

0 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on August 24, 2023

हर कोई भगवान शिव की पूजा आराधना करते हैं और मंदिर भी जाते हैं लेकिन आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि शिव मंदिर में क्या-क्या दान करना जीवन के लिए लाभकारी होता है यदि आप शिव मंदिर में जाकर दूध का दान करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी होता है क्योंकि यह दूध भगवान शिव को अतिप्रिय होता है शिव मंदिर में जाकर आप पंडित या फिर गरीबों में सफेद वस्त्रो का दान भी कर सकते हैं या फिर आप मंदिर की दान पेटी में पैसे भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

Loading image...

और पढ़े- भारत में सबसे रहस्यमय शिव मंदिर कौन सा है?

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on August 27, 2023

आज हम यहां पर बात करेंगे कि शिव के मंदिर में हमें क्या-क्या दान करना चाहिए ताकि हमें उसका पुण्य प्राप्त हो सके और इस समय तो सावन का महीना चल रहा है ऐसे में यदि आप शिव के मंदिर में इन चीजों को दान करते हैं जो मैं आपको बताने जा रही हूं तो आपके साथ हमेशा शुभ ही शुभ होगा, आप सावन के महीने में शिव मंदिर में चावल का दान कर सकते हैं, चांदी की बनी वस्तुओं का दान कर सकते हैं, गरीब लोगों को सफेद रंग की वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

Loading image...

0 Comments
शिव मंदिर मे क्या -क्या दान करना चाहिए? - letsdiskuss